महिला विश्व कप : शार्लोट और हीदर के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने भारत को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की

Updated on 16-03-2022 07:42 PM

माउंट माउंगानुई। शार्लोट डीन की शानदार गेंदबाजी के बाद हीदर नाइट की अर्धशतकीय पारी की सहायता से इंग्लैंड टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप क्रिकेट के अपने चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को चार विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 134 रन ही बना पायी थी। इसके बाद इंग्लैंड ने हीदर नाइट के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 31.2 ओवरों में ही 6 विकेट खोकर ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह विश्व कप में इंग्लैंड की पहली जीत है। इससे पहले उसे अपने तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं भारतीय टीम की यह विश्व कप में दूसरी हार है, इससे पहले उसे दूसरे मैच में मेजबान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम को पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत मिली थी। भारतीय टीम की बल्लेबाज इस मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं पायी और 36.2 ओवर में ही 134 रनों पर सिमट गयी। शार्लोट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

 इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए हीदर नाबाद 53 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से बाहर आईं हालांकि आसान लक्ष्य 135 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके शुरुआती 2 विकेट केवल 4 रनों पर ही गिर गए। मेघना सिंह ने डेनियल वॉट 1 को स्नेह राणा के हाथों कैच कराया जिसके बाद तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर टैमी ब्यूमोंट 1 को झूलन गोस्वामी ने पवेलियन भेज दिया। इसके बाद नताली स्काइवर 5 ने तीसरे विकेट के लिए कप्तान हीदर के साथ 65 रनों की साझेदारी की। नताली 45 रन बनाकर पूजा वस्त्राकर का शिकार बनीं।

30वें ओवर में मेघना सिंह ने 3 गेंदों पर 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने का प्रयास किया। मेघना ने उन्होंने पहली गेंद पर डंकले 17 को ऋचा घोष के हाथों कैच कराया जबकि तीसरी गेंद पर ब्रंट खाता खोले बिना ही पेवेलियन लौट गयीं। इसके बाद एक्लेस्टोन ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले  इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारत की ओर से मिताली राज, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत रन बनाने में विफल रहीं। वहीं इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन ने 4 विकेट लिए। पिछले मैच में शानदार शतक लगाने वाली हरमनप्रीत कौर को 14 रन के स्कोर पर चार्लोट डीन ने आउट किया। इसके बाद स्नेह राणा भी खाता नहीं खोल पायीं।

वह भी डीन की शिकार हुईं। इसके बाद छठे ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान मिताली भी पेवेलियन लौट गयीं। मिताली ने केवल 1 रन ही बनाया था। मिताल को श्रुसबोल ने आउट किया। वहीं 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर दीप्ति शर्मा खाता खोले बिना ही रन आउट हो गईं। रिचा ने 33 रनों की पारी खेली। वह रन आउट हुईं। दूसरी ओर, झूलन गोस्वामी ने 26 गेंदों में 20 रन बनाए। अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाये जबकि पूजा वस्त्रकार को 6 रन पर चार्लोट ने आउट किया।  शार्लोट ने 8.2 ओवर में केवल 23 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा अन्या श्रबसोल ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि सोफी एक्लेस्टोन और केट क्रॉस को 1-1 विकेट मिला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.