MP की महिलाओं की खेती में नई उड़ान, ड्रोन से उर्वरक छिड़ककर लाखों रुपये कमा रहीं

Updated on 27-08-2026 12:05 PM

भोपाल। जो महिलाएं पहली बार ड्रोन देखकर डर गईं, वही अब ड्रोन से खेतों में उर्वरक छिड़ककर 12 लाख रुपये तक कमा चुकी हैं। मांग इतनी है कि कुछ जगह किसान 10 दिनों तक प्रतीक्षा में रहते हैं। एप से बुकिंग हो रही है। अभी प्रदेश में उर्वरक बनाने वाली कंपनियों के सीएसआर फंड से दीदियों को 89 ड्रोन दिए गए थे। सभी चल रहे हैं।

मांग बढ़ने पर राज्य आजीविका मिशन ड्रोन दीदी बटालियन बनाने जा रहा है। इसमें 700 से अधिक महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत ड्रोन उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा।

15 दिन का निश्शुल्क प्रशिक्षण और कीटनाशकों का छिड़काव

  • केंद्र की ओर से विभिन्न राज्यों को वर्ष 2023-24 में 1094 ड्रोन निश्शुल्क दिए गए थे, जिनमें मध्य प्रदेश में स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को 89 ड्रोन मिले थे। इन महिलाओं को ड्रोन पायलट का 15 दिन का निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया गया था। साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को पांच दिन का प्रशिक्षण दिया गया है।
  • योजना से सर्वाधिक आय अर्जित करने वाली चार महिलाओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ड्रोन में कोई खराबी नहीं आई है, पर बैटरी पुरानी होने से उनका बैकअप कम हो गया है। उनका कहना है कि एक एकड़ में उर्वरकों का छिड़काव करने में पांच से 15 मिनट तक लगते हैं। इनसे नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का छिड़काव किया जा रहा है। कुछ किसान कीटनाशकों का छिड़काव भी करा रहे हैं।

बनेगी ड्रोन दीदी बटालियन

हम 700 से अधिक दीदियों को प्रशिक्षण देकर ड्रोन दीदी बटालियन तैयार कर रहे हैं। योजना के अंतर्गत उन्हें ड्रोन भी उपलब्ध कराएंगे। पहले चरण में 89 महिलाओं को ड्रोन उपलब्ध कराए गए थे जो सफलतापूर्वक चल रहे हैं। विनय निगम, सीईओ, मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन।

यह कहा ड्रोन दीदियों ने

ड्रोन देखकर पहले तो डर लगा था, लेकिन अब तक 4,500 एकड़ में फसल पर छिड़काव कर चुके हैं। प्रति एकड़ 400 रुपये लेते हैं। अभी तक नौ लाख रुपये की आय हो चुकी है। ड्रोन के साथ एक इलेक्ट्रिक वाहन भी मिला था, जिससे ड्रोन और अन्य सामान लाने-ले जाने में सुविधा हो गई है। 

कविता चौहान, ड्रोन दीदी, हरसूद

मेरी दसवीं तक की शिक्षा है। मार्च 2023 में मुझे ड्रोन मिला था। पहले कृषि सखी योजना से जुड़े थे, जिसमें प्रति माह अधिकतम 4000 रुपये तक मिल पाते थे। अभी तक 1,570 एकड़ में उर्वरक का छिड़काव कर चुके हैं, जिससे लगभग छह लाख रुपये की आय हुई है।

सपना काछी, ड्रोन दीदी, जबलपुर

मेरी शिक्षा स्नातक स्तर तक है। पहले सिर्फ ड्रोन का नाम सुना था, देखा भी नहीं था। 15 दिन के प्रशिक्षण के बाद ड्रोन उपलब्ध कराया गया। एप के माध्यम से किसान बुकिंग कर लेते हैं। इतना काम है कि अभी मेरे पास कम से कम 10 दिन की वेटिंग रहती है। करीब दो वर्ष में लगभग आठ लाख रुपये की आय हो चुकी है।

रोशनी यादव, ड्रोन दीदी, सतना


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
भोपाल। प्रशासनिक कार्य-सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने टीटी नगर वृत्त के एसडीएम पद पर बदलाव किया है। डिप्टी कलेक्टर व शहर एसडीएम दीपक पांडे को उनके…
 05 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), श्रम संहिता सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विधेयक बिना चर्चा ध्वनिमत से पारित हो गए। कांग्रेस के सदस्य यूसीसी…
 05 September 2026
भोपाल। प्रदेश में हर साल स्कूल शिक्षा का बजट बढ़ रहा है। स्कूलों को सर्वसुविधायुक्त बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के तमाम दावे किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी…
 05 September 2026
भोपाल। भोपाल में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही सीलिंग की कार्रवाई और मास्टर प्लान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार का रुख स्पष्ट किया है। शुक्रवार…
 05 September 2026
 भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही अभियान की संकल्पना…
 05 September 2026
भोपाल। बड़े तालाब की सीमा को लेकर वर्षों से चल रहे सर्वे और सीमांकन के खेल के बीच अब प्रशासन वैज्ञानिक तरीके से इसकी वास्तविक हद तय करने जा रहा…
 05 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा मध्य प्रदेश ग्रीन स्टेट तो है ही, अब ग्रीन और क्लीन एनर्जी सेक्टर (नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र) में भी एक…
 05 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ पानी की गुणवत्ता जांच की व्यवस्था को लेकर गंभीर कमियां उजागर हुई हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय…
 05 September 2026
भोपाल। एक तरफ कई सरकारी स्कूलों में एक ही शिक्षक के कंधों पर पढ़ाई कराने के साथ-साथ मध्याह्न भोजन प्रबंधन, यू-डाइस प्रविष्टि, समग्र आईडी पोर्टल अपडेट और बच्चों को स्कूल…
Advt.