'बांग्‍लादेश के साथ मजबूत करेंगे रक्षा संबंध', ढाका में मनाई गई चीनी सेना की वर्षगांठ, भारत की बढ़ेगी टेंशन

Updated on 31-07-2026 01:05 PM
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश के वरिष्ठ सरकारी, सैन्य और राजनयिक अधिकारी शामिल हुए थे। चीन का ये कदम भारत की चिंता बढ़ाने वाला है क्योंकि वो लगातार भारत के पड़ोसी देशों से सैन्य संबंध मजबूत कर रहा है।

चीनी दूतावास की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक बांग्लादेश में चीन के राजदूत याओ वेन ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की। इसमें प्रधानमंत्री के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल एकेएम शम्सुल इस्लाम, प्रधानमंत्री के सलाहकार मो. इस्माइल ज़बीउल्लाह, एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, सरकारी अधिकारियों समेत करीब 300 मेहमान शामिल हुए थे।

बांग्लादेश में चीनी सेना ने मनाई वर्षगांठ

इस दौरान चीन के डिफेंस अताशे सीनियर कर्नल डू ज़िनशेंग ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की लीडरशिप में PLA देश की संप्रभुता की रक्षा करने और क्षेत्रीय और वैश्विक शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बांग्लादेश के लोगों के प्रति चीन की 'अच्छे पड़ोसी और दोस्ताना नीति' नए दौर में एक साझा भविष्य वाले चीन-बांग्लादेश समुदाय के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चीन रक्षा और अन्य क्षेत्रों में बांग्लादेश के साथ आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने के लिए भी तैयार है।

वहीं बांग्लादेश के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल एकेएम शम्सुल इस्लाम ने PLA के आधुनिकीकरण और बांग्लादेश और चीन के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती की तारीफ की और बांग्लादेश के रक्षा विकास के लिए चीन के समर्थन की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों ने चीनी सशस्त्र बलों की प्रगति की तारीफ की और आने वाले वर्षों में चीन-बांग्लादेश साझेदारी के लगातार बढ़ने की उम्मीद जताई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.