रूस के संबंध में रखी जाएगी चीन के फैसलों पर कड़ी नजर:अमेरिका

Updated on 16-03-2022 08:48 PM

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूस के संबंध में चीन जो भी फैसला करेगा, उस पर दुनिया की नजर होगी। अमेरिका का यह बयान उन खबरों के बीच आया है, जिसमें दावा किया गया है कि चीन, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को सैन्य या आर्थिक मदद करने की कोशिश कर रहा है।

 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, हम करीबी नजर बनाए हुए हैं। दुनिया की भी इस पर करीबी नजर है। अगर वे हमारे प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हैं तो इसके नतीजे भुगतने होंगे। साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, चीन जो निर्णय लेता है उस पर दुनिया की नजर होगी, लेकिन किसी भी संभावित प्रभाव या परिणाम के संदर्भ में, हम इसे व्यक्तिगत राजनयिक माध्यमों पर छोड़ देंगे।

 उन्होंने कहा, हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने अपने चीनी समकक्ष के साथ लंबी बातचीत के दौरान हमारी एक-चीन नीति को दोहराया, साथ ही ताइवान जलडमरूमध्य में चीन की बलपूर्वक एवं उकसावे वाली कार्रवाइयों को लेकर हमारी चिंताओं को भी रेखांकित किया।

  प्रेस सचिव ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘कई प्रतिबंध हम पहले ही लगा चुके हैं और निश्चित रूप से हम देखते हैं कि क्या प्रतिबंधों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। हम यह भी देखते हैं कि क्या किसी अन्य देश ने सैन्य आक्रमण के लिए सहयोग प्रदान किया है। आज मेरे पास आपके समक्ष प्रस्तुत करने के लिए ऐसा कोई आकलन नहीं है।

’’ यह पूछे जाने पर कि यदि चीन युद्ध में रूस को सैन्य या आर्थिक मदद करता हुआ पाया जाता है, तो इसके जवाब में क्या कार्रवाई की जाएगी। इस पर साकी ने कहा कि अमेरिका सीधे चीन और चीनी नेतृत्व के साथ इस संबंध में बातचीत करेगा, मीडिया के माध्यम से नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं ध्यान दिलाना चाहूंगी कि हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कल अपनी बैठक में परिणामों को लेकर बेहद स्पष्ट थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका करीबी नजर बनाए है और यह भी कहा कि सिर्फ अमेरिका ही ऐसा नहीं कर रहा है। चीन जो भी फैसला करेगा, उस पर दुनिया की नजर है।’’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.