आईपीएल को टक्कर देने नीलामी मॉडल अपनाना होगा : रमीज

Updated on 16-03-2022 07:23 PM

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा है कि अगर अगर हम भी नीलामी मॉडल अपनाएं तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को टक्कर दे सकते हैं। रमीज ने कहा कि इसके लिए हमें अभी काफी संपत्ति बनानी होगी जिससे आर्थिक रुप से हम आजाद होकर काम कर सकें।

हमारे पास अभी पीएस और आईसीसी से मिली राशि के अलावा कुछ भी नहीं है पर हम अब मॉडल को बदलने पर विचार कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि अगले साल नीलामी के मॉडल में बदलाव किया जाए पर इसके लिए हमें फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ बात करनी होगी।

रमीज ने कहा कि यह पैसों का खेल है। अगर नए मॉडल से पाक क्रिकेट को फायदा होगा तो इससे हमारा दुनिया में सम्मान बढ़ेगा। हमारे पास एक मुख्य आकर्षण पीएसएल है। अगर हम पीएसएल की नीलामी मॉडल को बदल दें और फ्रेंचाइजियों के पर्स को बढ़ा दें तो फिर हम आईपीएल के बराबर ब्रैकेट रख पाएंगे।

 फिर हम देखेंगे कि पीएसएल छोड़कर आईपीएल कौन खेलने जाता है। रमीज ने यह भी कहा कि अगले साल पीएसएल के मुकाबलों को हम होम (घरेलू मैदान) और अवे मैच (बाहर के मैदान) पर आयोजित करने का भी विचार कर रहे हैं। इस लीग में जो पैसे आएंगे उससे पाक क्रिकेट को ही लाभ होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.