अडानी पावर का शेयर बनेगा लंबी रेस का घोड़ा? मॉर्गन स्टेनली ने जताया भरोसा, 1 साल में दिया रिटर्न

Updated on 29-06-2026 01:48 PM
नई दिल्ली: अडानी पावर का शेयर इस समय लंबी रेस का घोड़ा बना हुआ है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान भी इसने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में यह शेयर 60 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। वहीं एक साल में इसका रिटर्न 90 फीसदी से ज्यादा लेकिन 100 फीसदी के करीब रहा है। जानकारों के मुताबिक इस शेयर में आने वाले समय में और तेजी आ सकती है।

सोमवार को अडानी पावर के शेयर में कुछ गिरावट आई। दोपहर करीब 1 बजे यह शेयर 0.85% की गिरावट के साथ 227.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था। हालांकि कारोबार के दौरान एक समय इसमें गिरावट 224.65 रुपये तक पहुंच गई थी। लेकिन बाद में इसने कुछ बढ़त बनाई।

कितना दिया रिटर्न?

  • पिछले एक साल में इस शेयर में करीब 94 फीसदी की तेजी आई है। आज यानी सोमवार की गिरावट से पहले यह यह शेयर एक साल में 95 फीसदी से ज्यादा उछल गया था।
  • बात अगर 5 साल के लॉन्ग टर्म की करें तो इसने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। 5 साल में इस शेयर में 900 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।
  • अगर आपने 5 साल पहले अडानी पावर के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो उनकी वैल्यू आज 91 लाख रुपये से ज्यादा होती।

शेयर में तेजी का बड़ा कारण

अडानी पावर के शेयर में आने वाले समय में तेजी देखी जा सकती है। इसका बड़ा कारण अडानी ग्रुप की बड़ी प्लानिंग है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने हाल में ग्रुप की एजीएम में बताया कि अडानी ग्रुप अब थर्मल, रिन्यूएबल, हाइड्रो और गैस के बाद देश के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में भी धमाकेदार एंट्री करने जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.