अंबानी-अडानी की तरह रईस क्यों नहीं टाटा फैमिली, कौन है देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने का मालिक?

Updated on 13-08-2026 12:51 PM
नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना टाटा ग्रुप एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस्तीफा दे दिया है। इस ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 27 लाख करोड़ रुपये है। सवाल यह है कि इतने बड़े ग्रुप का मालिक कौन है? इसका मालिक टाटा परिवार का कोई एक व्यक्ति नहीं है। टाटा ग्रुप के सबसे ऊपर वे चैरिटेबल ट्रस्ट हैं जिन्हें टाटा परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों ने बनाया था। ये चैरिटेबल ट्रस्ट मिलकर टाटा संस का लगभग दो-तिहाई हिस्सा अपने पास रखते हैं। टाटा संस इस ग्रुप की मुख्य इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी और प्रमोटर है।
इस ओनरशिप स्ट्रक्चर में दो ट्रस्ट का दबदबा है: सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) और सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT)। ये दोनों मिलकर टाटा संस का 51.54% हिस्सा रखते हैं। यानी इन दोनों ट्रस्ट के पास टाटा संस में मैज्योरिटी स्टेक है। दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा इस समय टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन हैं। यह एक अंब्रेला ऑर्गनाइजेशन है जिसके तहत टाटा के मुख्य चैरिटेबल ट्रस्ट काम करते हैं।

किसकी कितनी हिस्सेदारी?

टाटा संस के शेयर व्यक्तिगत रूप से नोएल टाटा के नहीं हैं। ये एसेट्स चैरिटेबल ट्रस्ट के हैं और इनसे जुड़े फैसले उनके अपने-अपने बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज लेते हैं। टाटा संस इस कमर्शियल ग्रुप के केंद्र में है और मुख्य इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी और प्रमोटर के तौर पर काम करती है। टाटा की अलग-अलग कंपनियां अपने-अपने बोर्ड के तहत काम करती हैं।
Tata.com के मुताबिक टाटा ग्रुप की कंपनियों की मुख्य इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी और प्रमोटर टाटा संस है। टाटा संस की 66% शेयर कैपिटल चैरिटेबल ट्रस्ट के पास है। टाटा की हर कंपनी अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के मार्गदर्शन और देखरेख में स्वतंत्र रूप से काम करती है। दो सबसे बड़े ट्रस्ट SDTT और SRTT मिलकर टाटा संस का 51.54% हिस्सा रखते हैं।

टाटा ग्रुप के ट्रस्ट

साल 1932 में बने SDTT के पास टाटा संस की 27.98 फीसदी हिस्सेदारी है। इसी तरह 1919 में बनाए गए SRTT के पास 23.56 फीसदी, जेआरडी टाटा ट्रस्ट के पास 4.01 फीसदी, टाटा एजुकेशन ट्रस्ट के पास 3.73 फीसदी, टाटा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के पास 3.73 फीसदी, आरडी टाटा ट्रस्ट के पास 2.19 फीसदी और सार्वजनिक सेवा ट्रस्ट के पास 0.1 फीसदी हिस्सेदारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.