भारत क्यों नहीं लौटना चाहते NRI? इस शख्स ने श्रीधर वेम्बु को चुन-चुनकर बताए कारण, कहा- सिर्फ 'वतन प्रेम' काफी नहीं

Updated on 29-04-2026 01:20 PM
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई है। शिकागो स्थित निवेशक विनीत के (Vineeth K) ने वेम्बु के 'ओपन लेटर' का जवाब देते हुए उन बुनियादी कारणों को गिनाया है, जिनकी वजह से प्रवासी भारतीय ( NRI ) विदेश में ही रुकना पसंद करते हैं।

विनीत के अनुसार, अब बात केवल ज्यादा पैसों की नहीं रह गई है, बल्कि यह बेहतर जीवनशैली और विश्वसनीय व्यवस्था से जुड़ी है। विनीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में उन एनआरआई लोगों का अनुभव शेयर किया है जिन्होंने विदेश में रहने का फैसला किया है। उन्होंने इसके पीछे कई बुनियादी कारण बताए:
  • भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था: उन्होंने लिखा है कि रोजमर्रा के जीवन में कम भ्रष्टाचार है। साथ ही बुनियादी सेवाओं के लिए जुगाड़ या पहचान पर निर्भरता कम है।
  • बेहतर बुनियादी ढांचा: अमेरिका में साफ-सुथरे शहर, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और बिना टेंशन वाली सड़कें हैं।
  • अनुशासन और सुरक्षा: बेहतर नागरिक अनुशासन और आपात स्थिति के दौरान मजबूत सुरक्षा तंत्र है।
  • स्थिरता: विनीत ने कहा कि यह विलासिता नहीं, बल्कि बुनियादी जीवन जीने का तरीका है। वहां सिस्टम अधिक पूर्वानुमानित और स्थिर है।

'सिर्फ वतन प्रेम काफी नहीं'

विनीत ने सीधे सवाल किया कि आखिर प्रवासियों के पास वापस लौटने के लिए क्या प्रोत्साहन है? उन्होंने कहा, 'हम आखिर कब तक सिर्फ मातृभूमि की भावना का हवाला देकर लोगों से लौटने की उम्मीद करते रहेंगे? कई लोगों ने भारत को पीछे नहीं छोड़ा है, बल्कि उन्होंने एक ऐसी जगह अपना जीवन बनाया है जहां सिस्टम उन्हें स्थिरता देता है।'उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो लोग भारत में रह रहे हैं, उन्हें बाहर वालों को वापस बुलाने के बजाय देश की घरेलू चुनौतियों को ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों रास्ते महत्वपूर्ण हैं। दोनों तरह का योगदान मूल्यवान है।

क्या था श्रीधर वेम्बु का प्रस्ताव?

श्रीधर वेम्बु ने हाल ही में अमेरिका में रह रहे भारतीयों को एक खुला पत्र लिखा था। उन्होंने तर्क दिया था कि देश को अपनी युवा आबादी का मार्गदर्शन करने के लिए अनुभवी प्रतिभाओं की जरूरत है। उन्होंने प्रवासियों से अपील की थी कि वे वापस आएं और भारत के तकनीकी नेतृत्व में योगदान दें। उन्होंने लिखा था कि भारत की वैश्विक स्थिति और समृद्धि तकनीकी ताकत पर निर्भर करेगी।

सोशल मीडिया पर बहस

इस संवाद ने इंटरनेट पर एक बड़ी चर्चा को जन्म दे दिया है। एक तरफ वे लोग हैं जो मानते हैं कि प्रतिभा का देश वापस आना विकास के लिए जरूरी है, वहीं दूसरी तरफ विनीत के तर्कों से सहमत लोग कह रहे हैं कि जब तक भारत में 'क्वालिटी ऑफ लाइफ' और 'सिविक सेंस' में सुधार नहीं होता, तब तक केवल भावनात्मक अपीलों से कुशल लोगों को वापस लाना मुश्किल होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.