पर्दे पर एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे को किस को श्रुति ने बताया फनी

Updated on 14-03-2022 08:41 PM

नई दिल्ली। टीवी अभिनेत्री श्रुति सेठ इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज बल्डी ब्रदर्स को लेकर सुर्खियों में हैं। यह वेब सीरीज जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने वाली है। बल्डी ब्रदर्स में श्रुति सेठ ने अभिनेत्री मुग्धा गोडसे के साथ किसिंग सीन किया है।

अपनी को स्टार के साथ किसिंग सीन करने को लेकर अब श्रुति सेठ ने बड़ा बयान दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। श्रुति सेठ ने मुग्धा गोडसे के साथ किए अपने किसिंग सीन को को फनी बताया। उन्होंने कहा है कि एक कलाकार के लिए 'परफॉर्मेंस परेशानी को मात देता है'

  श्रुति सेठ ने बातचीत के दौरान वेब सीरीज बल्डी ब्रदर्स को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। मुग्धा गोडसे के साथ किसिंग सीन करने को लेकर श्रुति सेठ ने कहा, 'यह हम दोनों के लिए काफी फनी था क्योंकि इससे पहले अपने कभी ऐसे सीन नहीं किए थे, लेकिन शाद अली ने इसके काफी आसानी के करवाया। और फिर कलाकारों के लिए परफॉर्मेंस परेशानियों को कम करता है, इसलिए हमने आखिर में इसे पूरी तरह से स्वाभाविक बना दिया।

' जब श्रुति सेठ से पूछा गया कि क्या दर्शक इस तरह के सीन्स को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह से प्रगतिशील हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'जहां तक दर्शकों की बात है तो हमें उनके इसे देखने और अपना फैसला देने के लिए इंतजार करना होगा।' इसके अलावा श्रुति सेठ ने और भी ढेर सारी बातें कीं। श्रुति सेठ छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है।

बात करें वेब सीरीज बल्डी ब्रदर्स की तो इसमें श्रुति सेठ के साथ जयदीप अहलावत और मोहम्मद जीशान अय्यूब मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा सतीश कौशिक, टीना देसाई, जितेंद्र जोशी, माया अलग, मुग्धा गोडसे और यूरी सूरी सहायक किरदारों में दिखाई देंगे। वेब सीरीज बल्डी ब्रदर्स 18 मार्च को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.