बांकीपुर उपचुनाव में किसकी जीत- नीरज सिन्हा, पीके या रेखा गुप्ता? नतीजों से पहले बसने लगा 'दावों का संसार'
Updated on
31-07-2026 12:53 PM
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और संगठन की ताकत पर भरोसा भी कर रही हैं। कोई इसे सत्ता की लहर बता रहा हैं तो कोई इसे बदलाव की लहर बता रहा है। वैसे तो मतदाताओं ने उम्मीदवारों के भविष्य को ईवीएम में बंद कर दिया है।अब 3 अगस्त को पता चल जाएगा कि किसके दावे में है कितना दम...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का दावा क्या?
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर में जीत तो बीजेपी उम्मीदवार की होगी। विपक्ष तो दूसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहा है। नंबर एक पर तो बीजेपी रहेगी और यह पोजीशन पहले से हासिल होती रही है।
कृषि मंत्री ने क्या कहा?
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव काफी शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। लोकतंत्र में पूरे उत्साह के साथ भारी मतदान हुआ।कमल तो हर घर में खिलेगा।
पूर्व मंत्री श्याम रजक ने क्या कहा?
पूर्व मंत्री श्याम रजक ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को ले कर कहा कि कोई संघर्ष ही नहीं है। चुनाव तो एकतरफा है। जीत नीरज कुमार सिन्हा की होगी।
तेजस्वी ने क्या कहा?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार होने वाली है। रेखा गुप्ता भारी मतों से जीतने वाली है। हर बूथ से फीड बैक मिलने के बाद कह रहा हूं। राजद को सभी तबका, सभी जाति और धर्म का वोट मिला है।
प्रशांत किशोर ने क्या कहा?
जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि हारती हुई भाजपा ने विधायकों, मंत्रियों की फौज उतार दी। फिर मंत्रियों को उतारा। एनडीए के शीर्ष नेताओं को उतारा। और अंत में नीतीश कुमार का फेक वीडियो डाला। लेकिन इस से कुछ नहीं होता। जनसुराज की जीत 200 फीसदी तय हैं।
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग प्रक्रिया समाप्त हो गई है। काफी कम मतदान भी हुआ। लेकिन यह उपचुनाव सिर्फ जीत और हार दर्ज करने के लिए ही नहीं जाना…
चेन्नेई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की सोशल मीडिया पर लोगों ने क्लास लगा दी है। सोशल मीडिया पर थलपति विजय का एक वीडियो शेयर कर यूजर्स ने उनकी कार्यशैली…
नई दिल्ली, दशकों तक भारत की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में बिजनेस घरानों की वारिस, प्रमोटर परिवारों और कॉर्पोरेट जगत की दिग्गज हस्तियों का दबदबा रहा। लेकिन अब प्रभाव और सफलता…
नई दिल्ली, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत अब यह तय करेगी…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के परिजन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, '20 तारीख के बाद यही नेरेटिव चलाया…