'हिमालय में जो पिघलता है', नेपाल में प्रलयकारी बाढ़ के बाद विदेश मंत्री ने भारत-चीन को दी चेतावनी, 300 भारतीय लापता

Updated on 27-08-2026 12:35 PM
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से नेपाल और भारत के लिए पैदा होने वाले साझा खतरों को लेकर भारत और चीन को आगाह किया है। खनाल ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को बनाए रखते हुए पर्यावरण के नजरिए से भारत-नेपाल संबंधों को नए सिरे से परिभाषित करने पर जोर दिया है।

गुरुवार को काठमांडू में एनडीटीवी से बात करते हुए नेपाली विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा 'नेपाल और भारत ने हमेशा 'रोटी-बेटी' और 'सीता-राम' के संदर्भ में अपने संबंधों की बात की है। हमारे रिश्तों में धर्म और सभ्यतागत संबंधों ने हमेशा बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन हमें अपने संबंधों को पर्यावरण के नजरिए से नए सिरे से देखना होगा।'
हिमालयी देश में आई विनाशकारी बाढ़ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा 'हिमालय में जो पिघलता है उससे समुद्र का जलस्तर बढ़ता है। हमने बुधवार को अपनी आंखों के सामने यही होते देखा। हिमालय में नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में अचानक पानी का बहाव बढ़ने से पानी तेजी से नीचे की ओर आया जिससे नेपाल के कई इलाके तबाह हो गए।'

नेपाल के विदेश मंत्री ने बजाई खतरे की घंटी

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा 'एक के बाद एक कई शहर कुछ ही घंटों में तबाह हो गए।' उन्होंने आगे 'चीन, नेपाल, भारत और भूटान पर्यावरण से जुड़े हुए हैं और हमारा साझा अस्तित्व और भविष्य हिमालय के पर्यावरण की सुरक्षा पर निर्भर करता है।' पर्यावरण के क्षेत्र में और अधिक सहयोग का आह्वान करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि हालांकि इस बार बाढ़ का पानी नीचे की ओर ज्यादा दूर तक नहीं गया और भारत पर असर नहीं डाला लेकिन ऐसी घटनाएं अतीत में हुई हैं और भविष्य में भी हो सकती हैं। उन्होंने आगे कहा 'अच्छी बात यह है कि इस बार बाढ़ का पानी नीचे की तरफ इतना आगे नहीं बढ़ा कि नेपाल से सटे भारतीय इलाकों पर असर डाले। लेकिन अतीत में ऐसा हो चुका है।'
नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा इस समस्या पर भारत, चीन, नेपाल और भूटान पर्यावरण से जुड़े हुए हैं और उन्हें अपने मतभेदों को भुलाकर साथ मिलकर काम करना होगा। खनाल ने कहा 'चीन, नेपाल, भारत और भूटान पारिस्थितिकी से जुड़े हुए हैं और हमारा अस्तित्व और भविष्य हिमालय की पारिस्थितिकी की सुरक्षा पर निर्भर करता है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता हो सकती है लेकिन हमें एकजुट होना होगा क्योंकि हिमालयी क्षेत्र जलवायु परिवर्तन के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.