'हमें भारत पर भरोसा है', LPG-LNG और जेनरिक दवाओं का जिक्र कर अमेरिकी दूत ने बता दी वजह

Updated on 18-08-2026 06:10 PM
नई दिल्‍ली: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्‍ली और वॉशिंगटन के मजबूत रिश्तों की सबसे बड़ी वजह 'भरोसे' को बताया है। इसी भरोसे के कारण अमेरिका अपनी 40% जेनरिक दवाएं भारत से लेता है। एनर्जी सेक्‍टर (LNG/LPG) में 40% का ऐतिहासिक व्यापार कर रहा है। यह साझेदारी दोनों देशों के गहरे रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को दिखाती है।

भारत को बताया बिल्कुल अलग

सर्जियो गोर ने कहा कि जब भारतीय कंपनियां अमेरिका में निवेश करती हैं तो यह दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद स्थिति होती है। वह बोले, 'आपको दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजार तक पहुंच मिलती है। आप भारत और अमेरिका में नौकरियां पैदा करते हैं। हर दिन हमें ऐसे वास्तविक अवसर दिखाई देते हैं जो सच कहूं तो दूसरे दूतावासों में नहीं मिलते...।'
उन्‍होंने कहा कि पिछले हफ्ते एक ही दिन में उनकी मुलाकात मेटा, नेटफिक्‍स और रॉल्स-रॉयस के CEO से हुई। यह सब दोपहर से पहले हुआ। हमारे लिए यह एक आम दिन है। इस रिश्ते में अविश्वसनीय और जबरदस्त क्षमता है।

रुकावटों को दूर करने पर दिया जोर

गोर ने कहा, 'इस आर्थिक इंजन की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने के लिए हमें सच्चे साझेदारों के तौर पर मिलकर रुकावटों को दूर करना होगा। हमें ऐसे अनुमानित टैक्स और रेगुलेटरी सिस्टम की जरूरत है जो व्यवसायों को फलने-फूलने दें। हमें एक्सपोर्ट कंट्रोल और टेक्नोलॉजी के आदान-प्रदान पर खुलकर और भरोसे के साथ बातचीत करने की जरूरत है।'इसके साथ उन्‍होंने यह भी जोड़ा कि दोनों देशों को मजबूत इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी सुरक्षा की जरूरत है ताकि इस कमरे में मौजूद हर इनोवेटर को बिना किसी डर के निवेश करने, कुछ नया बनाने और अपने काम को बढ़ाने का भरोसा मिल सके।

जेनरिक दवाओं पर कही ये बात

जेनरिक दवाओं के संबंध में भी सर्जियो गोर ने अपनी बात रखी। उन्‍होंने कहा, 'हम अपनी 40% जेनेरिक दवाएं भारत से मंगाते हैं। यह एक बहुत बड़ी संख्या है। कारण है कि हमें भारत पर भरोसा है।'

एनर्जी सेक्‍टर का जिक्र करते हुए वह बोले, 'हम ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व स्तर पर काम कर रहे हैं। इसके पीछे भी एक कारण है। पिछले साल हमारे LNG या LPG के आयात और निर्यात का 40% हिस्सा भारत से जुड़ा था क्योंकि हमें भारत पर भरोसा है...।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.