वार्न की पार्थिव देह को ऑस्ट्रेलिया भेजा गया

Updated on 10-03-2022 07:34 PM

बैंकॉक दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न की पार्थिव देह थाईलैंड से ऑस्ट्रेलिया भेज दी गयी है। वार्न का ऑस्ट्रेलियाई ध्वज में लिपटा ताबूत थाई पुलिस फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट से एम्बुलैंस में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लाया गया।

इसके बाद उसे एक निजी जेट विमान से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के लिए भेज दिया गया। वॉर्न का गत शुक्रवार को थाईलैंड के कोह समुई द्वीन पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह छुट्टियां मनाने के लिए दोस्तों के साथ  कोह में थे। वार्न के सम्मान में विक्टोरिया सरकार 30 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर राजकीय श्रृद्धांजलि सभा का भी आयोजन करेगी। इससे पहले परिवार निजी तौर पर उनका अंतिम संस्कार करेगा।

विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ वार्न को एमसीजी से बेहतर बिदाई किसी और मैदान पर मिल ही नहीं सकती।' गौरतलब है कि एमसीजी पर ही वॉर्न ने साल 1994 में एशेज हैट्रिक ली और साल 2006 में बॉक्सिंग डे पर 700वां टेस्ट विकेट भी लिए थे। वार्न का जन्म मेलबर्न में ही हुआ और वह यहीं पले-बढ़े। पोस्टमार्टम के अनुसार वार्न की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है और किसी तरह के संदेह के कोई संकेत नहीं मिले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.