MP में राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव की वोटिंंग:88 हजार वकील करेंगे मतदान; भोपाल से 20 प्रत्याशी मैदान में

Updated on 12-05-2026 12:24 PM
भोपाल, मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वाचन के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश में एक साथ मतदान कराया जा रहा है। भोपाल में मतदान जिला न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।

इस चुनाव में मध्य प्रदेश से कुल 122 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, भोपाल से 20 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 18 पुरुष और 7 महिला सदस्यों का चयन किया जाएगा।

88 हजार अधिवक्ता करेंगे मतदान

प्रदेशभर में लगभग 88,000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा चुनाव

मुख्य मतदान अधिकारी मनोहर लाल पाटीदार ने बताया कि यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में हो रहा है। इसके लिए हाई पावर कमेटी का गठन भी किया गया है।

भोपाल के प्रमुख प्रत्याशी चर्चा में

भोपाल से निर्वतमान को-चेयरमैन विजय चौधरी, पूर्व को-चेयरमैन मो. महबूब अंसारी, राजेश व्यास, पीसी कोठारी और चन्द्रकुमार वलेजा सहित कई प्रत्याशी चर्चा में हैं।

पहचान पत्र अनिवार्य किया गया

मतदान के लिए अधिवक्ताओं को राज्य अधिवक्ता परिषद या जिला बार संघ द्वारा जारी पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया है। बिना पहचान पत्र मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी।

न्यायालयों में अवकाश घोषित

मतदान को देखते हुए राज्य के सभी न्यायालयों को कार्यमुक्त घोषित किया गया है। न्यायाधीश और न्यायिक कर्मचारी भी मतदान प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं। अपर जिला न्यायाधीश मनोहर लाल पाटीदार को मतदान अधिकारी बनाया गया है। उनके निर्देशन में पूरी मतदान प्रक्रिया का संचालन किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.