विराट और रोहित एक्शन में होगें, कब और कहां लाइव देखें विजय हजारे ट्रॉफी के मैच

Updated on 22-01-2026 12:49 PM
नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी भारत का प्रमुख घरेलू वनडे टूर्नामेंट है। वैसे तो हर साल इसका आयोजन होता है लेकिन इस बार यह ज्यादा चर्चा में है। इसकी वजह है कि भारतीय क्रिकेट के लगभग सभी बड़े नाम विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं। 24 दिसंबर से टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम इसमें हिस्सा ले रहे हैं। 8 जनवरी तक ग्रुप राउंड के मुकाबले होंगे। 12 जनवरी से नॉकआउट की शुरुआत होगी। 18 को टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

विराट और रोहित के अलावा ऋषभ पंत, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा जैसे कई और स्टार खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में जलवा बिखेरेंगे। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान विराट कोहली और रोहित शर्मा पर ही रहेगा। बीसीसीआई ने यह नियम बनाया है कि केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को कम से कम दो विजय हजारे मैचों में खेलना अनिवार्य है। इसी नियम के चलते ये बड़े खिलाड़ी मैदान पर उतर रहे हैं।
विराट कोहली 15 साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ ट्रेनिंग की। मुंबई में विराट ने जमकर पसीना बहाया और अब वह दिल्ली के लिए मैच के लिए बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। रोहित ने पुष्टि की है कि वह मुंबई की ओर से सिक्किम और उत्तराखंड के खिलाफ जयपुर में 24 और 26 दिसंबर को होने वाले शुरुआती दो मैच खेलेंगे। दिल्ली के शुरुआती मैच बेंगलुरु में आंध्र प्रदेश और गुजरात के खिलाफ होंगे।

टूर्नामेंट का प्रारूप और टीमें

2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी में एलीट और प्लेट श्रेणियों में कुल 38 टीमें भाग ले रही हैं। एलीट डिवीजन में 32 टीमें हैं, जिन्हें आठ-आठ टीमों के चार समूहों में बांटा गया है। हर टीम अपने ग्रुप की टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। हर एलीट ग्रुप से टॉप दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे। प्लेट ग्रुप में छह टीमें हैं। अगले सीजन के लिए टीमों का प्रमोशन और डिमोशन भी होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.