मुर्गे की लड़ाई में हिंसा, चलीं हजारों गोलियां, 20 लोगों की मौत

Updated on 30-03-2022 04:45 PM

-क्या हुआ था स्पष्ट करने के लिए अटॉर्नी जनरल कार्यालय की जांच शुरू 
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के मिचोआकान में जिनापेकुआरो नगर पालिका में रात को एक गुप्त कॉकफाइट शो के दौरान सशस्त्र हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि हत्याएं लास तिनाजस शहर में हुई। घटनास्थल पर एक फोरेंसिक सेवा इकाई भेजी गई, जिसमें 19 लोग गोली लगने से मृत मिले, जबकि 32 वर्षीय एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके अलावा कई अन्य घायलों को जिला अस्पतालों में पहुंचाया गया। अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के अनुसार, क्या हुआ था? यह स्पष्ट करने के लिए जांच शुरू की गई है।
मादक पदार्थो की तस्करी आपराधिक समूहों की हिंसा से मिचोआकान राज्य कम से कम एक दशक से प्रभावित है। मेक्सिको के सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय के अनुसार, 2021 में मेक्सिको में पंजीकृत लगभग 70 प्रतिशत हत्याएं संगठित अपराध से जुड़ी थीं। घटनास्‍थल से पुलिस को हजारों की तादाद में खाली गोलियां मिली हैं। मेक्सिको के राष्‍ट्रपति ने कहा है कि यह एक गुट द्वारा दूसरे गुट का नरसंहार है। मेक्सिको में मुर्गे की लड़ाई अवैध होने के बाद भी बेहद लोकप्रिय है। चोरी छिपे होने वाली इस लड़ाई को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा होते हैं। यह इलाका मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले गिरोह के लिए युद्ध का मैदान बन चुका है। शक्तिशाली जलिस्‍को न्‍यू जनरेशन कार्टेल को कई छोटे-छोटे गुट चुनौती दे रहे हैं ताकि कोकिन के व्‍यापार पर कब्‍जा किया जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.