विंदू दारा सिंह ने 'रामायणम्' मेकर्स को दी चेतावनी, बताया- क्यों खड़ी हो सकती है उनके लिए बड़ी समस्या

Updated on 03-04-2026 12:26 PM
विंदू दारा सिंह का 'रामायण' से बेहद खास कनेक्शन है। इनके पिता दारा सिंह ने बीआर चोपड़ा की 'रामायण' में भगवान राम के भक्त पवनपुत्र हनुमान का किरदार निभाया था। अब विंदू दारा सिंह ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर की 'रामायणम्' पर अपना रिएक्शन दिया है। इसी के साथ उन्होंने मेकर्स को चेतावनी भी दे डाली है। उन्होंने सलाह दी है कि मेकर्स को किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

नमित मल्होत्रा की करीब 4000 करोड़ के खर्च से तैयार हो रही 'रामायणम्' की पहली झलक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हलचल मची हुई है। जहां बड़ी संख्या में लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, वहीं काफी लोग ऐसे भी हैं जिन्हें ये टीजर अच्छा नहीं लग रहा। कुछ लोगों ने इसकी तुलना 'आदिपुरुष' से भी कर डाली है। टेलिविजन के अब तक के सबसे फेमस सीरियल 'रामायण' में हनुमान का किरदार निभा चुके दिग्गज पहलवान और एक्टर दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने डीएनए से बातचीत में रणबीर की इस फिल्म को लेकर काफी कुछ कहा है।

'ये फिल्म उस रामायण के साथ मैच हो जाएगी तो यह सुपरहिट होगी'

उन्होंने नमित मल्होत्रा की इस फिल्म 'रामायणम्' की झलक को उन्होंने शानदार बताया। हालांकि, इसी के साथ जो कुछ उन्होंने कहा है उससे दर्शक भी शायद इन्कार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'यहां एक सख्त नियम हैं, जो रामायण रामानंद सागर जी की बनी है, वो हम सबके दिल और दिमाग में पूरी फिट है। वह जो रामायण है, वो ऐतिहासिक है और अब तक नंबर वन है। अगर ये फिल्म उसके साथ मैच हो जाएगी तो यह सुपरहिट होगी। यह रिकॉर्ड तोड़ने वाली हिट होगी।'

विंदू दारा सिंह ने कहा- अगर ज्यादा ऊपर-नीचे किया तो लोग स्वीकार नहीं करेंगे

इसी बातचीत में उन्होंने ये भी चेतावनी दी कि अगर नई रामायण बहुत अधिक स्वतंत्रता के साथ बनाई जाएगी, तो लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'कुछ भी अगर बदलने की कोशिश की, जैसे इसमें वो खतरनाक (असुर) से दिख रहे हैं, तो अगर ज्यादा ऊपर-नीचे किया तो लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।'

विंदू दारा सिंह ने 'रामायणम्' की तारीफ की

हालांकि उन्होंने फिल्म के इस झलक में जो भव्यता नजर आ रही है उसकी तारीफ की। उन्होंने स्पेशल इफेक्ट्स की तारीफ करते हुए कहा, 'नमित को इस मामले में महारत हासिल है। लेकिन अगर उन्होंने सागर साहब की रामायण का अनुसरण नहीं किया है तो यह उनके लिए एक बड़ी समस्या खड़ी कर देगा।'

कहा- रणबीर ने अगर अरुण गोविल की तरह एक्टिंग की तो फिल्म उतरने वाली नहीं

उन्होंने भगवान राम के भूमिका में रणबीर कपूर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उनकी एक्टिंग बहुत क्लास होगी और अगर फिल्म में उन्होंने अरुण जी की तरह एक्टिंग की है तो ये फिल्म उतरने वाली नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
पुराने हिंदी सिनेमा के गाने आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं। उन गानों के पीछे कलाकारों की कई यादें और किस्से जुड़े होते हैं, जिनके बारे…
 14 May 2026
क्‍या दिलजीत दोसांझ इंडियन नहीं, अमेरिकी हैं? जी हां, देश और दुनिया में 'मैं हूं पंजाब' का नारा बुलंद करने वाले सुपरस्‍टार पंजाबी सिंगर की नागरिकता पर सवाल उठ रहे…
 14 May 2026
हाल ही हुए पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी को मुंह की खानी पड़ी थी। उनकी करारी हार पर जहां एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने नाम लिए…
 14 May 2026
राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। रानी बाग इलाके में सोमवार रात को एक महिला के साथ खड़ी स्लीपर बस के अंदर कथित गैंगरेप की घटना ने…
 13 May 2026
करिश्मा कपूर के दिवंगत एक्स हसबैंड संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की विरासत को लेकर मां रानी कपूर और विधवा प्रिया के बीच चल रही लड़ाई बढ़ती ही…
 13 May 2026
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश फिलहाल 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 में अपनी शानदार जोड़ी से सबका दिल जीत रहे हैं। दोनों एक बार फिर गुपचुप शादी की अफवाहों के बीच…
 13 May 2026
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र…
 13 May 2026
टीवीके प्रमुख विजय ने भारी जीत के बाद रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ ग्रहण किया। इसके बाद 'जन नायकन' से जुड़े एक इनेंट से एक्टर…
 12 May 2026
'रामायण' की सफलता के बाद, दूरदर्शन ने इसका सीक्वल 'उत्तर रामायण' प्रसारित करना शुरू कर दिया। हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा गया कि डायरेक्टर रामानंद सागर शुरू में सीक्वल बनाने के…
Advt.