विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर रचाई शादी

Updated on 03-03-2022 09:32 PM

मुंबई लंबे रिलेशनशिप के बाद एक्टर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने शादी रचाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। कंगना रनौत ने विक्रांत मेसी को बेहद अलग अंदाज में बधाई दी है। दोनों को बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शादी की बधाई दी है।

दरअसल, पिछले साल कंगना रनौत ने विक्रांत मैसी को कॉकरोच कहा था और दोनों सुर्खियों में गए थे.हुआ यूं कि एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर की एक कोलाज तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- ‘बधाई हो विक्रांत मेसी, आशा है कि कोई तुम्हारी पत्नी की तुलना राधे मां से नहीं करेगा.’ इस पोस्ट पर कंगना रनौत ने भी कमेंट करते हुए लिखा है- हम्म विक्रांत मेसी जी..हिमाचली लड़की से शादी करना अच्छा कर्मा है.।दोनों को शादी की ढेर सारी बधाईयां.

कंगना रनौत का यह कमेंट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है.आपको बता दें कि पिछले साल यामी गौतम ने आदित्य धर से शादी के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी।इसमें रेड साड़ी में यामी गौतम बेहद खूबसूरत लग रही थीं।लेकिन, इन तस्वीरों पर यामी गौतम के फ्रेंड और एक्टर विक्रांत मेसी ने कमेंट करते हुए लिख था- प्योर और धर्मनिष्ठ राधे मां की तरह।वहीं, कंगना रनौत को विक्रांत मेसी का यह कमेंट पसंद नहीं आया था।

उन्होंने विक्रांत मेसी के कमेंट पर पलटवार किया था- कहां से निकला ये क्रॉकरोच, लाओ मेरी चप्पल।बाद में विक्रांत मेसी ने भी कंगना के कमेंट पर पर बॉलीवुड बबल से बात करते हुए कहा था- इग्नोर करना ही एक मात्र मंत्र है।मैं इन सब चीजों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देता।मैं जीवन में नकारात्मक चीजों से दूर ही रहता हूं।मैं इसलिए ट्विटर पर अधिक एक्टिव नहीं रहता हूं।मैं लेकिन इन सब पर ध्यान नहीं देता।मैं दूसरों की बेहतरी के साथ-साथ अच्छी समझ की कामना करता हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.