भोपाल में IPL मैनेजर की मौत से पहले का VIDEO:सुसाइड नोट में लिखा- मरना नहीं चाहता, पत्नी-साले ने मजबूर कर दिया

Updated on 27-04-2024 11:36 AM

मैं मरना नहीं चाहता। पत्नी, उसके मौसेरे भाई और मौसा-मौसी ने मजबूर कर दिया। इन्हीं के कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूं। ये लोग मुझसे लाखों रुपए ले चुके हैं। पत्नी दबाव बनाती है कि बेटे को तुमसे तभी मिलने दूंगी, जब अपनी मां से संपत्ति में हिस्सा लेकर बच्चे के नाम कर दोगे। बेटे अक्षय से बेहद प्यार करता हूं। भाई सारी संपत्ति तुम रख लेना। पत्नी को कुछ मत देना... कुछ भी नहीं।

यह आखिरी शब्द इंडियन पोटास लिमिटेड (IPL) के एरिया मैनेजर मनोज रघुवंशी ने अपने सुसाइड नोट में लिखे थे। 30 नवंबर 2023 को उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया था। यह घटना उन्हीं के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। इस मामले में लंबी जांच के बाद पुलिस ने मनोज रघुवंशी के थाना प्रभारी साले पर 1 मार्च 2024 को 6 लोगों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था।

9 अप्रैल 2024 को भोपाल जोन-2 की अधीक्षक श्रद्धा तिवारी ने आरोपियों की सूचना देने पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं, 19 अप्रैल को मनोज रघुवंशी की मां ने पुलिस कमिश्नर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिकायती आवेदन दिया है।

मां ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

मनोज रघुवंशी (40) की मां शकुन ने 19 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में एक आवेदन दिया है, जिसमें बताया कि मेरा बेटा अभिनव होम्स में रहता था। वह IPL कंपनी में एरिया मैनेजर था। उसकी शादी 11 साल पहले ज्योति रघुवंशी से हुई थी। दोनों का 10 साल का बेटा अक्षय है।

बेटे मनोज का साला गौरव रघुवंशी एसआई कोतवाली थाना विदिशा में पदस्थ है। वह पूर्व में विदिशा जिले के एक थाने का प्रभारी भी रहा है, और बहू ज्योति का मौसेरा भाई है। गौरव के पिता राम सिंह भी एएसआई पद से रिटायर्ड हैं। ये दोनों बेटे और बहू के आपसी विवाद में बेटे पर दबाव बनाते थे। उसे हत्या के प्रयास के केस में फंसाने की धमकी देते थे।

29 नवंबर 2023 को पति-पत्नी के आपसी विवाद में उसके ससुर और साले ने मेरे बेटे पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराने का प्रयास किया। उसे अयोध्या नगर थाने तक बुलाया गया। यहां टीआई को गौरव ने कई कॉल कर झूठा केस दर्ज कराने का प्रयास किया। पूर्व में बहू ज्योति कई बार अपने मायके में चली जाया करती थी। महीनों तक नहीं लौटती थी। दबाव बनवाकर ही उसने बेटे को अलग रहने को मजबूर किया था। वह दबाव बनाकर उसकी संपत्ति को अपने नाम कराना चाहती थी। ऐसा नहीं करने पर मायके लौट जाने की धमकी देती थी।

आए दिन की धमकियों से तंग आकर बेटे ने सुसाइड कर लिया था। जिसकी लंबी जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी रवाना हो रही थी, जिसकी सूचना अयोध्या थाने के ही एसआई विनोद पंथी ने गौरव को दे दी। तब से ही सारे आरोपी फरार हैं। उनके खिलाफ इनाम तो घोषित किया गया, लेकिन संपत्ति कुर्की की कार्रवाई नहीं की गई है। गौरव को विदिशा पुलिस ने नामजद आरोपी होने और इनामी होने के बाद भी सस्पेंड नहीं किया है। कृपया कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराने का कष्ट करें, जिससे मेरे मृत बेटे को न्याय मिल सके।

आखिरी वीडियो में भी किया प्रताड़ना का जिक्र

सुसाइड से पहले मनोज ने एक 6 मिनट का वीडियो मोबाइल फोन में शूट किया था। जिसमें उसने पत्नी ज्योति और उसके 6 रिश्तेदारों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने इस वीडियो को भी जब्त किया था। इसी के साथ हाथ से लिखा सुसाइड नोट भी पुलिस को मनोज के पास से मिला था। जिसमें उसने अपने मोबाइल का पासवर्ड भी लिख रखा था।

घर के CCTV कैमरे में कैद हुई थी घटना

मृतक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में सुसाइड की घटना कैद हुई थी। इस वीडियो में मनोज घर के बाहर निकलता दिखता है, पीछे से पत्नी ज्योति और बेटा भी आते हैं। अचानक मनोज दहलीज पर अचेत हो जाता है। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया जाता है।

दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी

अयोध्या नगर टीआई महेश लिल्लारे ने बताया कि आरोपियों की तलाश में थाने की दो टीमें जुटी हैं। सभी अपने निवास में ताला लगाकर फरार हैं। आरोपियों पर इनाम घोषित है। उनकी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई प्रक्रिया में है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2024
बिना कसूर 52 साल के कैब ड्राइवर को पुलिस उठा लाई। मारपीट की। 24 घंटे बाद यह कहकर छोड़ दिया कि अधिकारियों का आदेश था। कैब ड्राइवर ने अपना जुर्म…
 14 May 2024
ग्वालियर में एक कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कारोबारी के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि…
 14 May 2024
भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के विरुद्ध धारा 188 के तहत केस दर्ज होने के बाद अब पीठासीन अधिकारी पर भी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह…
 14 May 2024
भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में कारोबारी कैलाश खत्री के पास से पुलिस को 40 लाख रुपये और मिले हैं। कारोबारी ने यह रुपये पहले अपनी महिला रिश्तेदार के…
 14 May 2024
भोपाल। खाटूश्याम और उत्तर भारत दर्शन के लिए पांच जून को चलाईं जाने वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने रानी कमलापति से चलाने का निर्णय…
 14 May 2024
 भोपाल। एमपी नगर इलाके में स्थित राजीव नगर झुग्गी के बाहर बैठे युवक को एसयूवी ने रौंद दिया।उसके बाद वह चार फीट नीच उतरकर सड़क किनारे बनी दो झुग्गियों में जा…
 14 May 2024
भोपाल। शाहपुरा में दो लोगों ने जहरीला पदार्थ(मॉस्किटो लिक्विड) पी लिया। यह कदम उठाने पहले दोनों ने मोबाइल पर वीडियो बनाया और उक्त वीडियों को इंटरनेट मीडिया के अलग - अलग माध्यमों…
 14 May 2024
भोपाल। शहर में नगर निगम की अनुमति के बिना अवैध रूप से संचालित हो रहे मैरिज गार्डन, शादी हाल, रेस्टोरेंट, बेन्क्वेट हाल के विरुद्ध जांच-पड़ताल अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी।…
 14 May 2024
भोपाल । रातीबड़ पुलिस ने अवैध रूप से गैस फिलिंग करने वाले दो आरोपितों को 32 गैस सिलिंडर के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिद्धि विनायक…
Advt.