श्रीलंका से पहले पाकिस्तानी गेंदबाज से भिड़े थे वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर दिखाया था जूता, जानिए क्या था मामला

Updated on 16-06-2026 12:09 PM
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए मुकाबले के बाद एक बार फिर गरम हो गया है। जहां वैभव ने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की कर दी। हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब 15 साल के बल्लेबाज ने अपना आपा खोया है। पाकिस्तान के सामने अंडर-19 एशिया कप में भी उनके तेवर देखने को मिल चुके हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी गेंदबाज दिखाया था जूता

अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम पाकिस्तान के सामने 348 रन का बड़ा रनचेज कर रही थी। वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 9 गेंदों में 25 रन बना दिए थे। फिर 10वीं गेंद पर अली रजा का शिकार हो गए। पाकिस्तानी गेंदबाज ने गुस्सैल रवैया दिखाते हुए विकेट का जश्न मनाया। लेकिन सूर्यवंशी को यह रास नहीं आया। उन्होंने आपा खोते हुए कुछ शब्दों का प्रयोग किया और फिर अपना जूता गेंदबाज को दिखाया। इस मैच में टीम इंडिया को 191 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

श्रीलंका के खिलाफ क्या हुआ?

इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा था। भारत को जीत के लिए 17 रन की दरकार थी। सूर्यांश शेड्गे और वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। पहली 4 गेंदों में सिर्फ 5 रन आए। नतीजतन भारत को मैच गंवाना पड़ा। जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तो श्रीलंका से एक खिलाड़ी ने वैभव को कुछ कहा जिसके बाद दोनों करीब आए और धक्का मुक्की हो गई।

इंडिया-ए का ट्राई सीरीज में लचर प्रदर्शन

तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया-ए उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई है। श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में जीत के बाद 2 बैक टू बैक हार का सामना करना पड़ा है। अफगानिस्तान में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 4 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं अब श्रीलंका ने सुपर ओवर में मात दे दी है। इससे भारत के त्रिकोणी श्रंखला से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। इंडिया-ए का अलगा मैच कल यानि 17 जून को अफगानिस्तान से होने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.