पक्के आवास का सपना होगा पूरा
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि विकास परियोजनाओं में निजी व संस्थागत निवेश बढ़ेगा और शहरों में आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार संभव होगा। एके शर्मा ने बताया कि बजट में टियर-2 और टियर-3 श्रेणी के शहरों के लिए धन आवंटन में बढ़ोतरी से प्रदेश के लगभग 45 शहरों में आधारभूत संरचना के विकास को गति मिलेगी।इससे उभरते शहरों को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने के प्रयास और अधिक सशक्त होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट के प्रावधानों से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को पक्के आवास का सपना साकार करने का अवसर मिलेगा।
पीएम मोदी के करीबी अरविंद कुमार शर्मा
बता दें, यूपी के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे भरोसेमंद अफसरों में रह चुके हैं। 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे अरविंद कुमार शर्मा यूपी के मऊ जिले के रहने वाले हैं। उनका और पीएम मोदी का कई साल पुराना बेजोड़ साथ रहा है।नरेंद्र मोदी के गुजरात मुख्यमंत्री रहने के दौरान एके शर्मा कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आईएएस की नौकरी छोड़ते समय एके शर्मा केंद्र सरकार में एमएसएमई मंत्रालय में सचिव के पद पर तैनात थे। कहा जाता है कि पीएम मोदी के करीबी अफसर होने के चलते ही उन्हें बीजेपी ने एमएलसी बनाया और फिर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।



