अमेरिकी सांसदों ने भारत से की अपील- यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस की निंदा करे

Updated on 17-03-2022 07:26 PM

वॉशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में भारत ने तटस्थता की स्थिति अपनाई हुई है। इस बीच अमेरिका के दो डेमोक्रेटिक सांसदों ने भारत से अपील की है कि वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के रूस के कदम की निंदा करे। सांसदों ने कहा है कि रूस ने जो किया, उसके लिए 21वीं शताब्दी में कोई जगह नहीं है। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू को लिखे एक पत्र में अमेरिकी कांग्रेसी टेड डब्ल्यू लियू और टॉम मालिनोवस्की ने कहा कि हम रूस के साथ भारत के संबंधों को समझते हैं लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासभा के 2 मार्च की वोटिंग से दूर रहने के भारतीय सरकार के फैसले से निराश हैं।

 अमेरिकी सांसदों ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का अकारण आक्रमण नियम आधारित व्यवस्था को कमजोर करता है। रूस उन नियमों को खत्म करने की कोशिश कर रहा है जिससे भारती की भी रक्षा सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों पर भारत का ऐतिहासिक समर्थन हमें उम्मीद देता है कि भारत रूसी आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन की संप्रभुता का समर्थन करने के लिए अन्य देशों के साथ शामिल होगा। सांसदों ने आगे कहा कि हम भारत और अमेरिका के संबंधों को गहराई से समझते हैं लेकिन भारत ने रूस को लेकर जो दृष्टिकोण अपनाया है, उससे हम निराश हैं। हम समझते हैं कि भारत एक कठिन मिडिल ग्राउंड पर चलता है लेकिन रूस की हरकतों का 21वीं सदी में कोई स्थान नहीं है।

रूस के साथ संबंध रखने वाले कई देशों ने सही काम किया और रूसी सरकार की निंदा की। उन्होंने इतिहास के सही पक्ष को चुना और ऐसा ही भारत को भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत दोनों देशों को बराबर का दोषी मानने की अपनी मौजूदा स्थिति से हटेगा और यह स्वीकार करेगा कि रूस हमलावर है। अमेरिकी सांसदों ने 16 मार्च को यह पत्र अमेरिका में भारतीय राजदूत को लिखा है। उन्होंने अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत को अलग से एक पत्र लिखा है, जिसमें पाकिस्तान से उन्होंने रूस की निंदा करने की अपील की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.