बेवजह न्यूड सीन नहीं देगी उर्फी जावेद

Updated on 03-03-2022 09:27 PM

मुंबई उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में कहा है वह किसी फिल्म में बेवजह न्यूड नहीं होंगी। उर्फी ने कहा कि अगर उन्हें संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर से फिल्म मिलती है तो वह न्यूड होने को तैयार हैं क्योंकि उन्हें डायरेक्टर पर विश्वास है। उर्फी जावेद से पूछा गया था कि क्या वह ऐसी किसी फिल्म का ऑफर स्वीकार करेंगी, जिसमें न्यूड होने की जरूरत होगी? इसके जवाब में उर्फी जावेद ने कहा, 'मैं भला न्यूड क्यों होना चाहूंगी? मैं यह सिर्फ इसलिए नहीं करूंगी क्योंकि आप मुझे नेकेड देखना चाहते हैं।

 मैं बेवजह किसी भी प्रॉजेक्ट में बेवजह न्यूड नहीं हो सकती। लेकिन हां अगर जरूरत पड़ी, खासकर ऐसी फिल्म में जहां लोगों को मेरी ऐक्टिंग देखने को मिले, तो जरूर करूंगी।'उर्फी को इस बात का दुख है कि लोग अभी भी उन्हें कपड़ों से जज करते हैं, जबकि वह एक टैलेंटड ऐक्ट्रेस हैं। वह बोलीं, 'मेरी पहचान सिर्फ कपड़ों से नही है। मुझे लगता है कि मैं एक अच्छी ऐक्ट्रेस हूं और टैलेंटेड भी हूं। मौका मिला तो जरूर करूंगी, लेकिन ऐसा नहीं है कि ऑफर मिलते ही हां बोल दूंगी। मैं सोचने के लिए थोड़ा वक्त लूंगी।

उर्फी ने आगे कहा, 'अगर कोई बहुत-बहुत ही अच्छा प्रॉजेक्ट है। जैसे कि संजय लीला भंसाली की फिल्म के लेवल का, तो इस बारे में सोच सकती हूं क्योंकि मैं संजय लीला भंसाली पर विश्वास करती हूं। आपको एक डायरेक्टर में उस लेवल का विश्वास होना जरूरी है कि वह आपको बेवजह फिल्म में न्यूड नहीं दिखाएगा। वह ऐसा तभी करेगा जब फिल्म की कहानी की डिमांड होगी। मैं एक अच्छे फिल्ममेकर से यह बिल्कुल भी उम्मीद नहीं करती कि वह मेरे न्यूड सीन पर फिल्म को बेचे। लेकिन फिल्म में न्यूड सीन की जरूरत है, तो मैं उस पर विश्वास करूंगी। '

बता दें कि संजय लीला भंसाली इस वक्त अपनी हालिया रिलीज 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। इस शुक्रवार रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन और विजय राज जैसे कलाकार हैं। बात करें उर्फी जावेद की तोउन्होंने 2016 में टीवी शो 'बड़े भैया की दुल्हनिया' से ऐक्टिंग डेब्यू किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.