यूक्रेन पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक बुलाई

Updated on 17-03-2022 07:20 PM

जिनेवा। यूक्रेन पर चर्चा के लिए गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। गुरुवार दोपहर तीन बजे यह बैठक होगी, जिसमें यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा की जाएगी। बैठक को अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, अल्बानिया, आयरलैंड और नार्वे ने बुलाया है।

गौरतलब हैकि :रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 21 दिन बीत चुके हैं और अभी भी स्थिति कुछ ठीक होती नहीं दिख रही है। हालांकि इतने दिनों में जारी युद्ध को रोकने के लिए अब तक हुई वार्ताओं के विफल रहने के बाद कल रूस और यूक्रेन ने कुछ ऐसे संकेत दिए हैं कि दोनों पक्षों के बीच किसी समझौते पर पहुंचने के आसार दिखने लगे हैं। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने रूस को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकने के आदेश दिए थे। यूक्रेन की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए शुरुआती निर्णय में आइसीजे ने यह बात कही। संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च अदालत में दो के मुकाबले 13 जजों ने यूक्रेन के पक्ष में निर्णय दिया था। इस अदालत के फैसले वैसे तो बाध्यकारी हैं, लेकिन इसके पास अपने आदेश का पालन कराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

 पहले भी ऐसा देखने को मिला है, जब देशों ने इसके आदेश का उल्लंघन किया है। रूसी हैकरों ने यूक्रेनी न्यूज चैनल यूक्रेनिया 24 में सेंध लगाकर जेलेंस्की के आत्मसमर्पण की खबर पोस्ट कर दी। बदले में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी रूसी सैनिकों के हथियार डालने के बारे में एक वीडियो रिकार्ड करा कर वायरल कर दिया। हालांकि बाद में न्यूज चैनल ने इन संबंध में स्पष्टीकरण जारी कर मामले की सच्चाई बताई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.