सबसे खतरनाक किंझाल मिसाइल से तबाह किया यूक्रेन का तेल स्टोरेज, रूसी ने किया दावा

Updated on 21-03-2022 07:10 PM

मास्को रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 26वां दिन है। फिलहाल यह युद्ध खत्म होता नहीं दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों में रूस ने यूक्रेन पर हमला और तेज कर दिया है। रूस ने दावा किया है कि उसने अपने सबसे खतरनाक मिसाइल किंझाल से एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया है, जिसमें यूक्रेन के दक्षिण में तेल भंडार को नष्ट किया गया है।

रूस के इस दावे से दुनिया में चिंता पैदा हो गई है। माना जा रहा है कि किंझाल मिसाइल दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल है, जो ध्वनि की गति से 10 गुना ज्यादा तेज चलकर दुश्मन के ठिकाने को ध्वस्त कर देती है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने एक बार फिर नई हाइपरसोनिक मिसाइल किंझाल से यूक्रेन पर हमला किया है जिसमें यूक्रेन के दक्षिण में एक तेल भंडार को नष्ट किया गया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस हाइपरसोनिक बैलेस्टिक मिसाइल ने बड़े पैमाने पर यूक्रेन के मिलिट्री फ्यूल और ल्यूब्रिकेंट स्टोरेज को तबाह किया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक किंझाल मिसाइल को माइकोलेव क्षेत्र के कोस्तियातीनिवका में बड़े पैमाने पर जमा तेल भंडार को नष्ट करने के लिए छोड़ा गया था।  रूस ने किंझाल मिसाइल से लगातार दूसरे दिन हमला करने का दावा किया है। किंझाल मिसाइल की मारक क्षमता 2000 किलोमीटर है और ध्वनि से 10 गुना तेज इसकी गति है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किंझाल को मार्च 2018 में सार्वजनिक किया था और इसे एक आदर्श हथियार बताया था।

अमेरिकी थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रटीजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के मुताबिक, यह मिसाइल परमाणु बम को गिराने की क्षमता रखती है। इस मिसाइल को किसी भी लड़ाकू विमान से 480 किलोग्राम परमाणु बम के साथ गिराया जा सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि हिरोशिमा में जो परमाणु बम गिराया गया था उससे किंझाल की क्षमता 33 गुना अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक किंझाल 12,350 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दुश्मन के ठिकानों तक पहुंच सकती है। तेज रफ्तार के कारण यह रडार को आसानी से चकमा दे देती है। किंझाल हाइपरसोनिक मिसाइल 8 मीटर लंबी और एक मीटर चौड़ी होती है। इसका लॉन्च वेट करीब 4300 किलो होता है। यह जमीन से लेकर समुद्र तक में सटीक निशाना लगा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.