युद्ध के मुहाने पर खड़ा यूक्रेन, संकट टालने आखिरी प्रयास में अमेरिका

Updated on 21-02-2022 07:48 PM

वॉशिंगटन यूक्रेन पर रूसी के बीच चल रहे तनाव के बीच युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब इसे रोकने के लिए अमेरिका की ओर से अंतिम प्रयास शुरू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय वाइट हाउस ने एक बयान जारी करके कहा है कि अगर रूस हमला नहीं करता है तो बाइडेन सैद्धांतिक रूप से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के लिए तैयार हैं। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के संकेत दिए थे। वाइट हाउस ने कहा ि अमेरिका कूटनीति के लिए हमेशा तैयार है।

उसने यह भी कहा कि अगर रूस हमला करता है तो अमेरिका कड़े प्रतिबंध लगाएगा। वर्तमान समय में रूस लगातार यूक्रेन पर बहुत जल् हमले की तैयारी कर रहा है। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को कहा था कि राष्ट्रपति जो बाइडेन युद्ध को टालने के लिए अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ किसी भी स्थान और समय में किसी भी प्रारूप में बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

रूस की ओर से कथित तौर पर यूक्रेन पर हमला करने की योजना बनाने की आंशका के मद्देनजर रूस और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ब्लिंकन की यह टिप्पणी सामने आई है। हालांकि, रूस ने यूक्रेन पर हमले की योजना की बात से लगातार इंकार किया है। ब्लिंकन ने एक मीडिया साक्षात्कार में कहा, 'जैसा कि हमने पहले ही कहा है कि हमले की ओर ले जाने वाली हर चीज होती प्रतीत हो रही है। हम मानते हैं कि राष्ट्रपति पुतिन ने निर्णय ले लिया है, हालांकि, जब तक टैंक वास्तव में आगे नहीं बढ़ते और विमान उड़ान नहीं भरते, तब तक हम हर अवसर का उपयोग करेंगे।

हम हर मौके का इस्तेमाल करेंगे और यह देखेंगे कि क्या कूटनीति अभी भी राष्ट्रपति पुतिन को इस कदम को आगे बढ़ाने से रोक सकती है?' ब्लिंकन ने कहा, 'अगर युद्ध टाला जा सकता है तो राष्ट्रपति बाइडन किसी भी समय, किसी भी प्रारूप में राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत को तैयार हैं।' इस बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि रूस की सेना राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर एक साथ हमला करने की तैयारी कर रही है। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने कहा कि सैन् कमांडरों को दिए आदेश का मतलब यह नहीं है कि रूसी सेना तत्काल हमला करने जा रही है। अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का मूड बदलता है तो वह अपने आदेश को बदल सकते हैं।

इस बीच रूस ने रविवार को यूक्रेन की उत्तरी सीमाओं के पास सैन्य अभ्यास का विस्तार किया। वहीं, पूर्वी यूक्रेन में सैनिकों और रूस समर्थित अलगाववादियों के बीच लगातार दो दिन हुई गोलाबारी से हमले की आशंका और बढ़ गई है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने संघर्ष विराम की अपील की है। बेलारूस के रक्षा मंत्री विक्टर ख्रेनिन ने कहा है कि यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव के कारण रूसी सैनिकों के साथ उनके देश का संयुक्त अभ्यास जारी रहेगा। पहले के कार्यक्रम के मुताबिक यह अभ्यास रविवार को खत्म होना था। यूक्रेन की उत्तरी सीमा बेलारूस से लगती है, जहां वाहनों से पहुंचने में तीन घंटे से भी कम का समय लगता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
वाशिंगटन । हाल ही में प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि छींकने या खांसने से संक्रमित व्यक्तियों के मुंह से निकली अति सूक्ष्म बूंदों में कोरोना वायरस की उपस्थिति अनुमान से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। ये…
 23 February 2022
कीव । रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन की सेना भी पूरी तरह तैयार है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि हमारी सेना अब पहले से अलग है। यूक्रेन की 'नई सेना' अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी…
 22 February 2022
प्योंगयॉग । नार्थ कोरिया में कुत्ते पालना कानून के विरुद्ध माना जाएगा। यह फैसला खाद्दान संकट से निपटने के लिए किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया में भारी खाद्य संकट पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि लोगों में गुस्सा…
 22 February 2022
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश की मान्यता देने के बाद सेना भेजने का आदेश कर दिया है। पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को पूर्वी यूक्रेन…
 22 February 2022
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देशों के रूप में मान्यता दे दी है। पुतिन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश के तौर पर मान्यता…
 21 February 2022
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सत्तारूढ़ वर्तमान सरकार पर सेना के प्रभाव की चर्चा की जाती रहती है वह अब पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है। दरअसल, अब सरकारी संस्थाओं के खिलाफ उठने वाली आवाजों…
 21 February 2022
लंदन । इंग्लैंड के शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। महारानी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें 'ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण' हैं। बकिंघम पैलेस…
 21 February 2022
मिन्स्क । यूक्रेन में बने युद्ध के हालात के बीच रूस ने भी अड़ियल रवैया अपना रखा है। रूस की सेनाएं बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं। यह अभ्यास 10 फरवरी को…
 21 February 2022
काठमांडू । नेपाल की सियसत में सब कुछ सामान्य नहीं है यहां सरकार ने विरोध के बीच रविवार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विवादास्पद मिलेनियम कॉर्पोरेशन चैलेंज (एमसीसी) परियोजना से जुड़े समझौते को संसद में…
Advt.