यूक्रेन संकट- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन गंगा’ पर की बात

Updated on 01-03-2022 06:52 PM

नई दिल्ली यूक्रेन में रूस के आक्रमण को चलते वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिएऑपरेशन गंगाचल रहा है। इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 24 घंटे में दो बार हाई लेवल मीटिंग कर रणनीति बनाई।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन संकट समेत कई मुद्दों पर जानकारी दी। रूस के हमले के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए अब केंद्रीय मंत्रियों को मोर्चे पर लगाया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने सोमवार को फैसला किया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और वीके सिंह इस अभियान में समन्वय करने और छात्रों की मदद के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे। सरकारी सूत्रों ने बताया कि ये मंत्री भारत केविशेष दूतके तौर पर वहां जाएंगे।

सिंधिया भारतीयों को यूक्रेन के निकालने के अभियान के लिए समन्वय का काम रोमानिया और मोल्दोवा से संभालेंगे, जबकि रिजिजू स्लोवाकिया जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि पुरी हंगरी जा रहे हैं और जनरल वीके सिंह भारतीयों को निकालने का प्रबंध करने के लिए पोलैंड जाएंगे। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में किया गया। अब पीएम मोदी ने इसे लेकर रोमानिया और स्लोवाक रिपब्लिक के प्रधानमंत्रियों से फोन पर बात की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने रोमानिया के प्रधानमंत्री निकोलाई सिउका से सोमवार को फोन पर बात की है।

पीएम मोदी ने रोमानिया के प्रधानमंत्री से यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने को लेकर चर्चा की और सहयोग की सराहना भी की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत, भारतीय छात्रों को बगैर वीजा के प्रवेश और स्पेशल फ्लाइट्स को अनुमति देने के कदम के लिए रोमानिया की सराहना करता है।

पीएम मोदी ने स्लोवाक गणराज्य के पीएम एडवर्ड हेगर से भी फोन पर बात की और यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने में उनके देश की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने स्लोवाक पीएम से अगले कुछ दिनों तक यूक्रेन से निकालने में सहयोग जारी रखने की अपील की। पीएम मोदी ने स्लोवाक प्रधानमंत्री को यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के प्रयास की निगरानी के लिए अपने विशेष दूत के रूप में किरण रिजिजू की तैनाती की भी जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.