यूक्रेन के शरणार्थियों को घरों में रखने वाले परिवारों को 350 पाउंड देगी ब्रिटेन सरकार

Updated on 15-03-2022 05:53 PM

-ताकि रूस-यूक्रेन संघर्ष की वजह से यहां आने वाले लोगों की अतिरिक्त जरूरतें पूरी की जा सके
लंदन।  ब्रिटेन सरकार ने उन परिवारों को 350 पाउंड (456 अमेरिकी डॉलर) प्रति माह भत्ता देने की घोषणा की, जो युद्ध क्षेत्र से आने वाले यूक्रेनी शरणार्थियों को अपने घरों में आश्रय देते हैं। ब्रिटेन के आवास मंत्री माइकल गोव ने टेलीविजन पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हजारों शरणार्थी अतिरिक्त योजनाओं से लाभान्वित होंगे, जिसमें स्थानीय परिषदों के लिए प्रति व्यक्ति 10,000 पाउंड (13,000 अमेरिकी डॉलर) का अनुदान शामिल होगा ताकि रूस-यूक्रेन संघर्ष की वजह से यहां आने वाले लोगों की अतिरिक्त जरूरतों को पूरा किया जा सके। मंत्री ने कहा कि शरणार्थियों की करदाताओं द्वारा वित्त पोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) तक भी पहुंच होगी। गोव ने बताया, यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए, स्थानीय अधिकारियों को प्रति व्यक्ति 10,000 पाउंड से अधिक उपलब्ध कराया जायेगा।
  यूक्रेन के लिए नई आवास योजना के तहत सोमवार से ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकेगा। प्रायोजन (स्पांसर) योजना के तहत, प्रायोजक के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति एक नामित यूक्रेनी व्यक्ति या परिवार को उनके साथ अपने घर में किराए पर मुक्त रहने के लिए, या एक अलग संपत्ति देने में सक्षम होंगे। योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे, प्रायोजकों की जांच की जाएगी और शरणार्थियों को सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। गोव ने बीबीसी को बताया, ‘‘यह सबसे तेज तरीका है जिससे हम लोगों को खतरे से बाहर निकालकर ब्रिटेन में ला सकते हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह एक यूक्रेनी शरणार्थी को अपने घर ले जाएंगे, मंत्री ने ‘‘हां’’ कहा। उन्होंने कहा कि वह देख रहे हैं कि इस संबंध में क्या किया जा सकता है। गौरतलब है कि रूसी हमलों से बचने के लिए 25 लाख से अधिक लोगों के यूक्रेन से पलायन करने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे तेजी से बढ़ता हुआ शरणार्थी संकट कहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.