पूर्वी यूक्रेन में हुई गोलाबारी में यूक्रेन के दो सैनिकों की मौत, रूस ने कहा सीमा पार से की जा रही गोलाबारी

Updated on 20-02-2022 07:30 PM

कीव यूक्रेन और रूस के बीच जंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच खबर आई है कि यूक्रेन सीमा के पास रूसी इलाके में दो गोले दागे गए। रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने इन खबरों की पुष्टि की है। ये खबरें ऐसे समय रही हैं, जब यूक्रेन में रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में लगातार विस्फोट और गोलीबारी हो रही है।

शनिवार को खबर आई कि पूर्वी यूक्रेन में हुई गोलाबारी में यूक्रेन के दो सैनिकों की मौत हो गई। हमले के डर से विद्रोहियों ने अपनी सेना को लामबंद होने का आदेश दे दिया है। एक कानून प्रवर्तन सूत्र ने कहा कि यूक्रेन बॉर्डर के पास रूस के रोस्तोव इलाके में दो गोले दागे गए। एफएसबी यानी रूसी संघीय सुरक्षा सेवा के सीमा विभाग ने पुष्टि की है कि शनिवार को रूसी रोस्तोव क्षेत्र में दो गोले दागे गए। एफएसबी ने गोलाबारी के बाद का एक वीडियो भी साझा किया है। रूस की जांच समिति ने यूक्रेनी क्षेत्र से रूसी इलाके पर गोलाबारी पर आपराधिक कार्यवाही शुरू की है। समिति ने कहा शनिवार सुबह यूक्रेन के क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों ने कई रॉकेट लांचर का इस्तेमाल करके रोस्तोव इलाके के सीमावर्ती क्षेत्रों पर गोले बरसाए। हालांकि इस हमले में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है।

दूसरी ओर यूक्रेन ने रूस के इन आरोपों को खारिज किया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि हम रूसी क्षेत्र में किसी भी कथित यूक्रेनी गोलीबारी के सभी आरोपों का दृढ़ता से खंडन करते हैं। दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि यूक्रेन ने इस तरह की किसी भी गोलीबारी कभी नहीं की है। हम रूसी मीडिया की ओर से रिपोर्ट की गई घटनाओं की तत्काल और निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच की अपील करते हैं। शनिवार को पूर्वी यूक्रेन में हुई गोलाबारी में यूक्रेनी सेना के दो सैनिकों की मौत हो गई। इस इलाके पिछले कुछ दिनों से बेहद अशांत चल रहा है, जिस पर रूस समर्थित विद्रोहियों का कब्जा है। विद्रोही और यूक्रेनी सेना लगातार एक दूसरे पर मोर्टार दागने का आरोप लगा रहे हैं।

यूक्रेन में अफरातफरी के माहौल के बीच जर्मनी ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे 'तत्काल' यूक्रेन छोड़ दें। इससे पहले बाइडन ने भी अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा था और भारतीय दूतावास ने भी एडवाइजरी जारी की थी। पूर्वी यूक्रेन में एक अलगाववादी नेता ने आक्रमण के बढ़ते डर के बीच पूर्ण सैन्य लामबंदी का आदेश दिया है। दोनेत्स्क क्षेत्र में रूस समर्थित अलगाववादी सरकार के प्रमुख डेनिस पुशिलिन ने शनिवार को एक बयान जारी कर पूर्ण सैन्य लामबंदी की घोषणा की और रिजर्व बल के सदस्यों से सैन्य भर्ती कार्यालय में आने का अनुरोध किया।

हाल के दिनों में क्षेत्र में यूक्रेन की सेना और रूस समर्थित विद्रोहियों के बीच हिंसा बढ़ने के बाद यह कदम उठाया गया है। इस हिंसा को लेकर पश्चिम देशों ने आशंका जतायी है कि मॉस्को इसकी आड़ में हमला कर सकता है। दोनेत्स्क और लुहांस्क में अलगाववादी प्राधिकारियों ने शुक्रवार को महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों को पड़ोसी रूस भेजने की घोषणा की थी। इन प्रयासों के तुरंत बाद विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में कई विस्फोट हुए थे। पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी संघर्ष 2014 में शुरू हुआ और इसमें 14,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
वाशिंगटन । हाल ही में प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि छींकने या खांसने से संक्रमित व्यक्तियों के मुंह से निकली अति सूक्ष्म बूंदों में कोरोना वायरस की उपस्थिति अनुमान से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। ये…
 23 February 2022
कीव । रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन की सेना भी पूरी तरह तैयार है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि हमारी सेना अब पहले से अलग है। यूक्रेन की 'नई सेना' अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी…
 22 February 2022
प्योंगयॉग । नार्थ कोरिया में कुत्ते पालना कानून के विरुद्ध माना जाएगा। यह फैसला खाद्दान संकट से निपटने के लिए किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया में भारी खाद्य संकट पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि लोगों में गुस्सा…
 22 February 2022
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश की मान्यता देने के बाद सेना भेजने का आदेश कर दिया है। पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को पूर्वी यूक्रेन…
 22 February 2022
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देशों के रूप में मान्यता दे दी है। पुतिन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश के तौर पर मान्यता…
 21 February 2022
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सत्तारूढ़ वर्तमान सरकार पर सेना के प्रभाव की चर्चा की जाती रहती है वह अब पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है। दरअसल, अब सरकारी संस्थाओं के खिलाफ उठने वाली आवाजों…
 21 February 2022
लंदन । इंग्लैंड के शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। महारानी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें 'ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण' हैं। बकिंघम पैलेस…
 21 February 2022
मिन्स्क । यूक्रेन में बने युद्ध के हालात के बीच रूस ने भी अड़ियल रवैया अपना रखा है। रूस की सेनाएं बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं। यह अभ्यास 10 फरवरी को…
 21 February 2022
काठमांडू । नेपाल की सियसत में सब कुछ सामान्य नहीं है यहां सरकार ने विरोध के बीच रविवार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विवादास्पद मिलेनियम कॉर्पोरेशन चैलेंज (एमसीसी) परियोजना से जुड़े समझौते को संसद में…
Advt.