ट्रंप के पास 500 फीसदी टैरिफ लगाने का अधिकार, अमेरिकी विदेश मंत्री का भारत और चीन को धमकी भरा संदेश

Updated on 21-01-2026 12:10 PM
वॉशिंगटन: भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर बयान दिया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि वॉशिंगटन उन देशों पर 500 प्रतिशत तक का कड़ा दंडात्मक शुल्क लगाने पर विचार रहा है, जो अभी भी रूसी कच्चा तेल खरीद रहे हैं। बेसेंट का संकेत एक प्रस्तावित रूस प्रतिबंध बिल के बारे में था, जिसमें रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की प्लान है। हालांकि, अमेरिकी वित्त मंत्री ने दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है। लेकिन भारत ने कहा है कि वह अपनी ऊर्जा खरीद का फैसला राष्ट्रीय हित के आधार पर लेता है।

500 प्रतिशत टैरिफ पर बोले बेसेंट

भारत के बारे में बात करते हुए बेसेंट ने कहा, टकराव शुरू होने के बाद भारत ने रूसी तेल खरीदना शुरू किया था, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया और भारत ने खरीदारी कम कर दी और रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है। रूस प्रतिबंध बिल पर बेसेंट ने कहा, रूसी तेल खरीदने वालों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव सीनेट (लिंडसे) ग्राहम ने सीनेट के सामने रखा है। हमें नहीं लगता कि राष्ट्रपति ट्रंप को उस अथॉरिटी की जरूरत है। वह IEPA के तहत ऐसा कर सकते हैं, लेकिन सीनेट उन्हें अधिकार देना चाहती है।
अमेरिकी सीनेट में रखे गए बिल को ट्रंप के करीबी रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने तैयार किया है। इसमें रूसी तेल खरीदने वाले पर देशों से आने वाले सामान पर 500 प्रतिशत का भारी शुल्क लगाने की बात कही गई है। रूस प्रतिबंध बिल पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही अपनी सहमति जता दी है।

भारत और चीन के लिए संदेश

इस दौरान बेसेंट ने यूरोप की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, 'चार साल बाद भी यूरोप रूसी तेल खरीद रहा है। वे अपने ही खिलाफ युद्ध को फाइनेंस कर रहे हैं।' बेसेंट के इस बयान को भारत और चीन के लिए एक तीखे संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि अगर रूसी तेल की खरीद होती है तो वे टैरिफ का निशाना बन सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बार-बार कहा है कि रूसी तेल की खरीद यूक्रेन में पुतिन के युद्ध को फाइनेंस कर रही है।
रूस प्रतिबंध बिल को तैयार करने वाले सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने साफ कहा है कि यह कानून ट्रंप को चीन, भारत और ब्राजील जैसे देशो पर जबरदस्त दबाव डालने की ताकत देगा, जिससे यूक्रेन के पुतिन के युद्ध को फाइनेंस करने को खत्म किया जा सके। भारत ने लगातार रूसी कच्चे तेल की खरीद का बचाव किया है। नई दिल्ली ने कहा है कि ऊर्जा खरीद से जुड़े उसके फैसले ग्लोबल मार्केट की स्थितियों और अपनी आबादी के लिए सस्ती सप्लाई सुनिश्चित करने से तय होते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.