अवैध शराब के लिए 500 रुपये एडवांस लिए, फिर न शराब दी और न पूरी रकम लौटाई़़, फिर मार दी गोली

Updated on 23-07-2026 11:53 AM

भोपाल। अवैध शराब के कारोबार को लेकर शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर में आधी रात को गोलीबारी हो गई। फरार बदमाश ने शराब खरीदने पहुंचे एक युवक को महज 400 रुपये के विवाद में गोली मार दी गई। शराब तस्कर ने पहले 500 रुपये एडवांस लिए, फिर न शराब दी और न पूरी रकम लौटाई। विरोध करने पर उसने पिस्टल निकालकर युवक पर फायर कर दिया। गोली युवक के हाथ में लगी।

वारदात के बाद आरोपित अपने साथियों के साथ फरार हो गया। शाहजहांनाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार श्यामला हिल्स निवासी अमन मिर्जा (22) मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात करीब दो बजे अपने दो दोस्तों के साथ वाजपेयी नगर मल्टी में अवैध शराब खरीदने पहुंचा था। यहां उसने शराब तस्कर हेमंत को 500 रुपये दिए।

काफी देर तक शराब नहीं मिलने पर अमन ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि हेमंत ने केवल 100 रुपये लौटाए और बाकी रकम देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान हेमंत ने पिस्टल निकालकर अमन पर फायर कर दिया।

पहला फायर नहीं हुआ और दूसरे प्रयास में गोली उसके हाथ में लगी और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर शाहजहांनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी उमेशपाल सिंह चौहान ने बताया कि आरोपित हेमंत के खिलाफ पहले से आबकारी अधिनियम समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह खजूरीसड़क थाने के एक प्रकरण में फरार चल रहा है और वाजपेयी नगर स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.