आज का आईपीएल मैच, 4 अप्रैल 2026: डबल हेडर के दूसरे मैच में 2022 की फाइनलिस्ट आमने-सामने, कौन मारेगा बाजी?

Updated on 04-04-2026 12:08 PM
अहमदाबाद: कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले आईपीएल की मैच में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर ‘वंडर ब्वाय’ वैभव सूर्यवंशी के सामने उनकी कड़ी परीक्षा होगी। इस मैच की शुरुआत शनिवार की शाम साढ़े 7 बजे से होगी।

पहले मैच में वैभव ने 15 गेंद पर फिफ्टी ठोकी थी

पंद्रह वर्षीय सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने दूसरे सत्र की शानदार शुरुआत की। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केवल 15 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था जिससे उसकी टीम ने 127 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर दिया था। सूर्यवंशी शनिवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में एक बार फिर से आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है जिसमें रबाडा, सिराज और प्रसिद्ध जैसे खतरनाक तेज गेंदबाज हैं।
बल्लेबाजी की बात करें तो नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जा रही है, जहां वे खुलकर बल्लेबाजी कर सकते हैं। टूर्नामेंट में अब तक सभी टीम ने लक्ष्य का पीछा करना अच्छा समझा है। राजस्थान रॉयल्स के पास नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर जैसे दो अच्छे तेज गेंदबाज हैं तथा वह गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर को शुरुआती ओवरों में कड़ी चुनौती देना चाहेंगे।

गुजरात टाइटंस की बैटिंग टॉप-3 पर निर्भर

गुजरात टाइटंस की समस्या उसकी शीर्ष तीन बल्लेबाजों की पर अत्यधिक निर्भरता है। कप्तान गिल (27 गेंदों में 39 रन) और बटलर (33 गेंदों में 38 रन) दोनों ही मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने रंग में नहीं दिखे। सुदर्शन (11 गेंदों में 13 रन) भी चोट से उबरने के बाद लय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यही नहीं शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया की मौजूदगी वाला उनका मध्य क्रम भी उतना भरोसेमंद नहीं है।
तेवतिया शुरुआत से ही आक्रामक नजर नहीं आए हैं। शाहरुख की अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के सामने तकनीकी दिक्कतें हैं और यह हैरानी की बात है कि आशीष नेहरा जैसे काबिल कोच ने उनका कोई अच्छा विकल्प नहीं ढूंढा है। जहां तक रॉयल्स की बात है तो कागजों पर टीम काफी अच्छी दिखती है, हालांकि असम के रियान पराग को कप्तान नियुक्त करने के फैसले पर अभी भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल जैसे भारतीय स्टार खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया।

टीम इस प्रकार हैं

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा, टॉम बैंटन।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 11 जून से हो रही है। अमेरिका के साथ मैक्सिको और कनाडा के पास मेजबानी है। यह दुनिया के सबसे बड़ा सिंगल स्पोर्ट्स इवेंट…
 14 May 2026
धर्मशाला: आईपीएल 2026 में आज 58वां मुकाबला खेला जाएगा। मैदान पर मुंबई इंडियंस की टीम होगी और उसके सामने पंजाब किंग्स की चुनौती है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश…
 14 May 2026
नई दिल्ली: सईम अयूब पाकिस्तान टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। उन्हें टीम का भविष्य माना जाता है। वनडे और टी20 टीम का अयूब नियमित हिस्सा हैं। टी20 विश्व कप 2026…
 14 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में निराशाजनक अभियान के कारण तीन फ्रेंचाइजी के कप्तानों को इस महीने के अंत में सत्र के समापन के बाद अपने पद से हाथ धोना पड़ सकता…
 13 May 2026
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आईपीएल 2026 के सबसे अहम मोड़ पर टीम के मार्गदर्शक और पूर्व कप्तान एमएस…
 13 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली के इंस्टाग्राम लाइक से शुरू हुआ विवाद अब एक गंभीर मोड़ ले चुका है। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी के खिलाफ कथित तौर पर साजिश रचने और…
 13 May 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला गया मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी डरावने सपने जैसा साबित हुआ। टीम को न केवल मैदान पर अपनी सबसे…
 13 May 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के ग्रुप स्टेज के अभी 3 मुकाबले बाकी हैं। हालांकि अब इससे पहले ही पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई…
 12 May 2026
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब जबकि अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है तब दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और तीसरे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस के बीच…
Advt.