आज शिव योग में मनेगी महाशिवरात्रि

Updated on 01-03-2022 04:35 PM
भोपाल । शिव पार्वती विवाह का महापर्व महाशिवरात्रि इस बार मंगलवार को शिव योग की साक्षी में आ रहा है। ग्रह गोचर की मान्यता के आधार पर देखें तो वार, तिथि, योग, नक्षत्र, करण तथा ग्रहों के संचरण का यह समय विशिष्ट अनुक्रम बना रहा है। शास्त्रीय गणना के अनुसार ग्रहों की इस प्रकार की विशिष्ट स्थित एक शताब्दी में एक या दो बार बनती है। विशेष ग्रह स्थिति व योग नक्षत्र की साक्षी में महाशिवरात्रि पर की गई शिव साधना का भक्त को पांच गुना अधिक पुण्य फल प्राप्त होता है।
ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला के अनुसार महाशिवरात्रि मंगलवार को धनिष्ठा नक्षत्र, शिवयोग, चतुष्पद करण तथा कुंभ राशि के चंद्रमा की साक्षी में आ रही है। इस दिन कुंभ राशि पर सूर्य, चंद्र तथा बृहस्पति का त्रिग्रही योग बन रहा है। इस योग में चंद्र सूर्य का विशेष प्रभाव गुरु के साथ संयुक्त होगा। ऐसे योगों में व्रत, अनुष्ठान तथा अन्य धार्मिक कार्यों का व्यक्ति को विशेष फल प्राप्त होता है।
सूर्य का केंद्र योग विशेष प्रभावशाली
महाशिवरात्रि पर सूर्य का केंद्र योग बनेगा। इस योग में किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठान मनोवांछित फल प्रदान करने वाले माने गए हैं। किसी विशेष कामना को पूर्ण करने के लिए इस दिन विद्वान ब्राह्मण के माध्यम से यथोचित अनुष्ठान कराना चाहिए।
चतुग्र्रही योग का प्रभाव रहेगा
महाशिवरात्रि पर ग्रहों के परिभ्रमण की बात करें, तो इस दिन मकर राशि में मंगल, बुध, शनि तथा शुक्र चार ग्रहों का संयुक्त अनुक्रम रहेगा। इसका प्रभाव अलग-अलग प्रकार से दिखाई देगा। शिव साधना के लिए इस प्रकार के योग विशेष लाभकारी साबित होते हैं।
पंचक का नक्षत्र देखा पांच गुना शुभफल
महाशिवरात्रि का पर्वकाल धनिष्ठा नक्षत्र में होने से यह विशेष फलदाई रहेगा। क्योंकि धनिष्ठा पंचक में आने वाले पांच नक्षत्रों में से पहला नक्षत्र है। विशेष यह है कि इस नक्षत्र के साथ शिव योग की साक्षी भी रहेगी। जब भी पंचक के नक्षत्र व शिव योग का संयोग बनता है, तो यह धार्मिक कार्यों का पांच गुना अधिक शुभफल प्रदान करता है। इसलिए घर परिवार में सुख समृद्धि तथा किसी विशेष काम को पूरा करने के लिए इस दिन योग्य गुरु के मार्ग दर्शन में शिवजी की आराधना तथा विशेष अनुष्ठान अवश्य करना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.