टाइटन का शेयर ऑल टाइम हाई पर, 7 महीने में 80,000 करोड़ का रिटर्न, राकेश झुनझुनवाला को बनाया था बिग बुल

Updated on 10-08-2026 03:16 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन का शेयर आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इसी शेयर ने दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला को भारतीय शेयर बाजार का 'बिग बुल' बनाया था। टाइटन करीब दो साल तक कमजोर रिटर्न के बाद एक बार फिर निवेशकों की चहेती बन गई है। इस साल कंपनी की मार्केट वैल्यू में ₹80,000 करोड़ से अधिक की तेजी आई है। इसके पीछे कई कारण हैं। इनमें जूलरी की स्थिर मांग, सोने की स्थिर कीमत, ऑर्गेनाइज्ड जूलरी की बढ़ती मार्केट हिस्सेदारी, तनिष्क और कैरेटलेन का मजबूत कामकाज शामिल है।

टाइटन का शेयर बीएसई पर पिछले सत्र में 4,943 रुपये पर बंद हुआ था और आज 4,977.20 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 3% से ज्यादा तेजी के साथ 5,121.30 रुपये तक पहुंचा जो इसका ऑल टाइम हाई है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 4.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। पिछले दो साल में स्टॉक ने लगभग फ्लैट रिटर्न दिया। इससे ऊंचे वैल्यूएशन, सोने की बढ़ती कीमत, कम खर्च और मांग को लेकर चिंताओं ने निवेशकों को सतर्क रखा था।

इस साल क्या बदल गया?

इस साल जूलरी की मांग उम्मीद से कहीं अधिक मजबूत रही। लोगों को रुझान अब ऑर्गेनाइज्ड जूलरी चेन की तरफ बढ़ रहा है। इस बदलाव ने बड़े ब्रांडेड कंपनियों को बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में मदद की है। खासकर शहरी और कस्बों में यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इसका टाइटन को काफी फायदा मिला है।

साथ ही सोने की कीमतों ने भी टाइटन की रिकवरी में भूमिका निभाई। सोने की कीमतों में अपेक्षाकृत स्थिरता ने जून तिमाही के दौरान खरीदारों को स्टोर तक वापस लाने में मदद की। टाइटन के एक्सचेंज प्रोग्राम ने भी ग्रोथ में मदद की है। ये प्रोग्राम ग्राहकों को नई खरीदारी के लिए पुरानी जूलरी बदलने की सुविधा देते हैं। इससे कंपनी को अधिक उपभोक्ताओं को अपने संगठित रिटेल नेटवर्क में लाने में मदद मिली है।

कहां तक जाएगी कीमत?

कंपनी के जून तिमाही के नतीजों से भी शेयरों में तेजी आई। टाइटन ने पहली तिमाही में पिछले साल के मुकाबले नेट प्रॉफिट में 63% की बढ़ोतरी के साथ 1,777 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया। HSBC ने टाइटन के लिए ₹5,290 का टारगेट प्राइस तय किया है। उसका कहना है कि भारत के जूलरी सेगमेंट का आउटलुक व्यापक कंजम्पशन मार्केट की तुलना में मजबूत बना हुआ है।

Citi ने टाइटन कंपनी पर अपनी 'बाय' रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹5,075 से बढ़ाकर ₹5,700 कर दिया है। इसी तरह मोतीलाल ओसवाल ने अपनी बाय कॉल और ₹6,000 का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि सोर्सिंग, स्टडेड ज्वैलरी, युवाओं पर फोकस और री-इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी में अपनी मजबूत कॉम्पिटिटिव स्थिति के कारण टाइटन दूसरे ब्रांडेड प्लेयर्स के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.