भोपाल के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट में फिर दिखा बाघ; फार्महाउस में घुसते ही रिकॉर्ड हुआ वीडियो,

Updated on 27-06-2026 02:34 PM

भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे के बाघ की दहाड़ सुनाई दी और उसे क्षेत्र में देखा भी गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाघ पास के एक निजी फार्महाउस की बाउंड्री के अंदर जाता दिखाई दिया। घटना का वीडियो भी स्थानीय लोगों ने रिकार्ड किया है।

पहले भी आ चुका है बाघ

क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ समय से बाघों की आवाजाही लगातार देखी जा रही है। दूसरी ओर, मॉर्निंग वॉक, निजी गतिविधियों और आसपास बढ़ते निर्माण कार्यों के कारण लोगों की मौजूदगी भी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में वन्यजीव और इंसानों के आमने-सामने आने का खतरा बढ़ रहा है।

वन्यजीवों के क्षेत्र में इंसानों की घुसपैठ

विशेषज्ञ मानते हैं कि बाघ सामान्य रूप से इंसानों से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन जब उनके प्राकृतिक आवागमन मार्ग यानी कॉरिडोर में सड़कें, निजी निर्माण और भूमि विकास बढ़ने लगते हैं तो उनका रास्ता प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति में बाघ आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ सकते हैं, जिससे दुर्घटना, हमले या वन्यजीवों के घायल होने जैसी घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
स्थानीय स्तर पर यह भी चिंता जताई जा रही है कि क्षेत्र में वन विभाग की स्थायी चौकी नहीं होने से निगरानी और त्वरित कार्रवाई प्रभावित हो सकती है।
लोगों और विशेषज्ञों का मानना है कि स्थिति को गंभीर होने से पहले नियंत्रित करना जरूरी है। इसके लिए बाघों के प्राकृतिक कॉरिडोर की पहचान और संरक्षण, संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों की समीक्षा, वन विभाग की नियमित निगरानी, चेतावनी बोर्ड, गश्त बढ़ाने और स्थानीय लोगों को जागरूक करने जैसे कदम उठाए जाने चाहिए। इससे बाघ और इंसानों-दोनों की सुरक्षा बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा सकेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.