अनिल अग्रवाल को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहता है यह शख्स, बिहार-झारखंड का जिक्र कर कही बड़ी बात

Updated on 14-08-2026 12:58 PM
नई दिल्ली: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने हाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने एक वीडियो में संत कबीर को एक दोहे को अपनी पसंदीदा दोहा बताया था। साथ उन्होंने इसका अर्थ बताते हुए लोगों से अपील की थी कि वे भी इस दोहे को अपनी जीवन में उतारें। उनकी इस पोस्ट में कई कमेंट आए। एक शख्स ने अनिल अग्रवाल को बिहार या झारखंड का मुख्यमंत्री बनते हुए देखने की इच्छा जताई।

अनिल अग्रवाल ने दोहे वाली पोस्ट 11 अगस्त को लिखी थी। उन्होंने इसमें कबीर के दोहे 'काल करे सो आज कर...' के बारे में बताया था। साथ ही पोस्ट में लिखा था, 'कबीर के दोहों में से ये मेरा सबसे पसंदीदा है। मैं पूरी तरह से इस पर अमल करता हूं।' इसके बाद उनकी इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई थी। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में अनिल अग्रवाल के लिए लिखा कि काश वह अविभाजित बिहार या झारखंड के मुख्यमंत्री होते।

किसने किया कमेंट?

अनिल अग्रवाल की पोस्ट पर गुरु अनूप (Guru Anup) नाम के यूजर ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई। इन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा है, 'राजनीतिक कार्यशाली में ऐसा हो। हाल ही में अपने कहा था कि भारत को स्वर्ण उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। झारखंड निर्माण के पूर्व से मैं राष्ट्र को स्वर्ण आत्मनिर्भर होने की संभावनाओं के बारे में जागरूक करने में लगा था। काश आप अविभाजित बिहार या झारखंड के मुख्यमंत्री होते!'

बिहार में हुआ है जन्म

अनिल अग्रवाल की जड़ें बिहार से जुड़ी हैं। उनका जन्म साल 1954 में पटना में हुआ था। करीब 19 साल की उम्र में वह करियर के अवसर तलाशने मुंबई आ गए थे। उन्होंने 1970 के दशक में स्क्रैप धातु का व्यापार शुरू किया। इसके बाद वह कई और बिजनेस में उतरे। साल 2003 में वेदांता लंदन स्टॉक एक्सचेंज (LSE) पर सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी थी।

अनिल अग्रवाल अब लंदन में रहते हैं। वह अपनी संपत्ति का काफी बड़ा हिस्सा सामाजिक कार्यों और परोपकार के लिए दान करते हैं। स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण और शिक्षा के विकास के लिए अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के जरिए बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है।

एक्स पर एक्टिव रहते हैं अग्रवाल

अनिल अग्रवाल सोशल एक्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह समय-समय पर पोस्ट करते रहते हैं। उनकी पोस्ट प्रेरणादायक, बिजनेस से जुड़ी हुईं और भारत की संस्कृति को बताने वाली होती हैं। साथ ही अपने वेदांता ग्रुप की उपलब्धियों और इंडस्ट्री से जुड़े सरकार के प्रयासों के बारे में भी पोस्ट के जरिए जानकारी देते रहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.