भारत में बैठकर PSL देख रहा यह विदेशी खिलाड़ी, IPL में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा, शेयर की ऐसी स्टोरी

Updated on 07-04-2026 12:48 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में वेस्टइंडीज के स्टार स्पिनर अकील हुसैन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। अकील हुसैन अब लाइमलाइट में आ गए हैं। इसकी वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी है। दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को देखते हुए स्टोरी शेयर की है।

डियान फोरेस्टर को अकील हुसैन ने सराहा

दरअसल, वेस्टइंडीज के अकील हुसैन ने बीते रात (6 अप्रैल) लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए पाकिस्तान सुपर लीग के मैच की स्टोरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। मैच पिंडीज और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला गया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के डियान फोरेस्टर को सराहा है। हालांकि फोरेस्टर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह 11 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें कि फोरेस्टर पीएसएल में रावलपिंडीज के लिए खेलते हैं।

मुल्तान सुल्तांस ने जीता मैच

मुल्तांस सुल्तांस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। रावलपिंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 20 ओवर में 182 रन बनाए। 183 रन का टारगेट मुल्तान सुल्तांस ने 16.2 ओवर में 7 विकेट रहते ही चेज कर लिया। मुल्तान के लिए सर्वाधिक 68 रन साहिबजादा फरहान ने बनाए।

अकील हुसैन इस सीजन आईपीएल में नहीं खेले एक भी मैच

32 साल के अकील हुसैन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि पांच बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके इस सीजन में लगातार संघर्ष कर रही है। चेन्नई ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही उनको हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि अकील हुसैन को सीएसके ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

अकील हुसैन ने अब तक आईपीएल में सिर्फ एक मैच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला है। वो मैच हुसैन ने 2023 में खेला था, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 11 जून से हो रही है। अमेरिका के साथ मैक्सिको और कनाडा के पास मेजबानी है। यह दुनिया के सबसे बड़ा सिंगल स्पोर्ट्स इवेंट…
 14 May 2026
धर्मशाला: आईपीएल 2026 में आज 58वां मुकाबला खेला जाएगा। मैदान पर मुंबई इंडियंस की टीम होगी और उसके सामने पंजाब किंग्स की चुनौती है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश…
 14 May 2026
नई दिल्ली: सईम अयूब पाकिस्तान टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। उन्हें टीम का भविष्य माना जाता है। वनडे और टी20 टीम का अयूब नियमित हिस्सा हैं। टी20 विश्व कप 2026…
 14 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में निराशाजनक अभियान के कारण तीन फ्रेंचाइजी के कप्तानों को इस महीने के अंत में सत्र के समापन के बाद अपने पद से हाथ धोना पड़ सकता…
 13 May 2026
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आईपीएल 2026 के सबसे अहम मोड़ पर टीम के मार्गदर्शक और पूर्व कप्तान एमएस…
 13 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली के इंस्टाग्राम लाइक से शुरू हुआ विवाद अब एक गंभीर मोड़ ले चुका है। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी के खिलाफ कथित तौर पर साजिश रचने और…
 13 May 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला गया मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी डरावने सपने जैसा साबित हुआ। टीम को न केवल मैदान पर अपनी सबसे…
 13 May 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के ग्रुप स्टेज के अभी 3 मुकाबले बाकी हैं। हालांकि अब इससे पहले ही पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई…
 12 May 2026
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब जबकि अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है तब दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और तीसरे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस के बीच…
Advt.