इस क्रिप्टोकरेंसी ने कर दी पैसों की बारिश, कीमत 1 डॉलर से कम

Updated on 20-04-2026 02:06 PM
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में फिर से गिरावट आ गई है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो ग्लोबल मार्केट कैप 1.30% से ज्यादा गिर गया। इस गिरावट की आंच बिटकॉइन और इथेरियम से लेकर हाइपरलिक्विड और पाई नेटवर्क कॉइन तक पर आई। वहीं कुछ क्रिप्टो ने पिछले कुछ समय में जबरदस्त छलांग लगाई है। ऐसी ही एक क्रिप्टो जीनियस टर्मिनल (Genius Terminal) है। इसने निवेशकों पर पैसों की बारिश कर दी है।

सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे क्रिप्टो ग्लोबल मार्केट कैप 2.52 ट्रिलियन डॉलर पर था। हालांकि 24 घंटे में फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स में एक अंक की तेजी आई है। इसके साथ यह इंडेक्स 51 पर पहुंच गया है। वहीं पिछले हफ्ते के मुकाबले इसमें गिरावट आई है। पिछले हफ्ते यह इंडेक्स 51 पर था।

Genius Terminal का कितना रिटर्न?

जीनियस टर्मिनल क्रिप्टो ने 7 दिनों में पैसों की बारिश कर दी है। पिछले एक हफ्ते में इस क्रिप्टो में करीब 227 फीसदी का उछाल आया है। यानी इन 7 दिनों में इसने एक लाख रुपये के निवेश को 3 लाख रुपये से ज्यादा में बदल दिया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में इसमें गिरावट आई है। इस दौरान यह क्रिप्टो 6 फीसदी से ज्यादा गिरकर 0.6271 डॉलर रह गई। यानी अभी इसकी कीमत एक डॉलर से भी काफी कम है।

बिटकॉइन में कितनी गिरावट?

बिटकॉइन में पिछले 24 घंटे में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ बिटकॉइन की कीमत फिर से 75000 डॉलर के नीचे गिरकर 74,595 डॉलर पर आ गई है। वहीं अन्य क्रिप्टो में भी 24 घंटे में इस प्रकार गिरावट रही:
  • इथेरियम करीब ढाई फीसदी गिरकर 2283 डॉलर पर आ गई है।
  • रिपल में भी डेढ़ फीसदी गिरावट आई और यह 1.41 डॉलर हो गई है।
  • सोलाना क्रिप्टो भी करीब डेढ़ फीसदी लुढ़ककर 84.48 डॉलर पर आ गई है।
  • हाइपरलिक्विड क्रिप्टो में 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ इसकी कीमत 41.14 डॉलर रह गई है।
  • पाई नेटवर्क कॉइन 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 0.1720 डॉलर पर आ गया है।

इन क्रिप्टो में आई तेजी

मार्केट में गिरावट के बाद भी कई क्रिप्टो में तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में ट्रॉन में 1 फीसदी से ज्यादा तेजी आई। केंटन 2 फीसदी से ज्यादा उछल गई है। एस्टर क्रिप्टो में करीब 2 फीसदी का उछाल आया। ऑफिशियल ट्रंप कॉइन में भी 0.45 फीसदी की तेजी आई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.