पश्चिम एशिया युद्ध से लुढ़के शेयर बाजार में छिपे हैं ये 80 'जेम' स्टॉक्स, एक्सपर्ट्स बोले- यही है खरीदने का समय

Updated on 04-04-2026 12:11 PM
नई दिल्ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले को एक महीने से ज्यादा हो गए हैं। इससे भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार सहम गए हैं। काफी निवेशकों की बड़ी रकम डूब गई है। भारतीय शेयर बाजार में आई तेज गिरावट के बाद अब ब्रोकरेज हाउस इसे निवेश का मौका मान रहे हैं। कई ब्रोकरेज फर्मों ने FY27 के लिए करीब 80 शेयरों को 'वैल्यू बाय' के रूप में चिन्हित किया है।हालिया गिरावट में बाजार करीब 8 से 10% तक टूट चुका है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, युद्ध की आशंका और कंपनियों की कमाई पर दबाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक कोटक इक्विटीज का मानना है कि बाजार या तो लंबे युद्ध को लेकर चिंतित है या फिर अल्पकालिक झटकों को स्थायी मान रहा है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि तनाव कुछ हफ्तों तक रहेगा, लेकिन तेल के बुनियादी ढांचे को स्थायी नुकसान नहीं होगा।

इन शेयरों में तेजी की उम्मीद

ब्रोकरेज हाउसों ने विभिन्न सेक्टरों से उन शेयरों को चुना है जिनमें रिकवरी की मजबूत संभावना है। इन्होंने कंजम्प्शन, डिजिटल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के शेयरों को प्राथमिकता दी है। प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

अब क्यों बन रहा मौका?

ब्रोकरेज फर्म्स ने ऐसे कई कारण बताए हैं जिनके अनुसार FY 27 ने निवेशकों के लिए बेहतर मौका बन रहा है। बाजार में फेवरेबल एंट्री पॉइंट बनने के ये कारण हैं:
  • निफ्टी अब करीब 17.7x फॉरवर्ड P/E पर ट्रेड कर रहा है।
  • वैल्यूएशन अब लंबी अवधि के औसत से नीचे है।
  • उभरते बाजारों के मुकाबले प्रीमियम कम हुआ है।

क्या है एक्सपर्ट राय?

  • एमके (Emkay) ने दिसंबर 2026 तक निफ्टी का लक्ष्य 29,000 बरकरार रखा है। उन्हें उम्मीद है कि FY27 में अर्निंग्स ग्रोथ 15% के आसपास रहेगी।
  • कच्चे तेल की कीमतें अभी भी सबसे बड़ा जोखिम हैं। अगर युद्ध लंबा खिंचता है, तो मुद्रास्फीति (Inflation) और कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का…
 14 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.86…
 14 May 2026
नई दिल्ली: केरल में डीजल और पेट्रोल की राशनिंग होने लगी है? मातृभूमिडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में पेट्रोल पम्पों पर कथित तौर पर बल्क फ्यूल…
 14 May 2026
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी बेचने के बाद होने वाले मुनाफे को टैक्स से बचाने के लिए धारा 54EC (Capital Gains Bonds) एक शानदार जरिया है। अगर आपने हाल ही में कोई…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ गई। सरकार ने इसे 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। थिंक टैंक जीटीआरआई का मानना है कि…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत के आत्‍मनिर्भरता के प्रयास चीन को चुभ रहे हैं। सोलर एनर्जी और आईटी जैसे क्रिटिकल सेक्‍टर में भारत की स्‍कीमें (मसलन पीएलआई स्‍कीम) की राह में वह…
 13 May 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) इस साल केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह रकम सरकार को…
 13 May 2026
नई दिल्ली: कैब सर्विस कंपनी उबर भारत में अडानी ग्रुप के साथ मिलकर पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसकी वजह देश का कंपनी के लिए बड़े इनोवेशन हब के रूप…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
Advt.