भोपाल के चार इमली में BJP विधायक के बंगले में चोरी का मामला, पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा

Updated on 11-08-2026 12:02 PM

भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के सूने सरकारी बंगले के ताले तोड़कर चोरी कर ली। बदमाश बंगले से नल की टोंटियां समेत अंदर रखा सामान ले गए।

खास बात यह है कि विधायक का बंगला स्पेशल डीजी अजय शर्मा के सरकारी आवास के ठीक सामने है। इसके बावजूद दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई वारदात की भनक आसपास किसी को नहीं लगी। अजय विश्नोई भोपाल में महीने में तीन-चार दिन ही आते हैं। बाकी समय उनका सरकारी बंगला सूना रहता है।

पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा

रविवार को बंगले पर पहुंचने पर उन्हें मुख्य दरवाजे और अन्य स्थानों के ताले टूटे मिले। चोरों ने जिन दरवाजों के ताले नहीं तोड़ पाए, उनके कुंदे ही उखाड़ दिए। अंदर जांच करने पर नल की टोंटियां और अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद उन्होंने विधानसभा को सूचना दी, जहां से हबीबगंज पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

चोरों की तलाश, कैमरों का सहारा भी नहीं

चार इमली में हुई चोरी ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाई-सिक्योरिटी जोन होने के बावजूद घटनास्थल और आसपास के ऐसे हिस्सों में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, जिनसे पुलिस को चोरों तक पहुंचने में मदद मिल सके। अब पुलिस आसपास के निजी मकानों और उपलब्ध कैमरों के फुटेज खंगालने की बात कह रही है।

न नियमित गश्त, न सुरक्षा के अन्य इंतजाम

सवाल यह है कि जब चार इमली में मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारियों के बंगले हैं तो यहां पर्याप्त कैमरे क्यों नहीं लगाए गए? पुलिस की नियमित गश्त और सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी है? क्या सूने सरकारी बंगलों की निगरानी के लिए कोई व्यवस्था है? सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि स्पेशल डीजी के बंगले के सामने चोरी करने पहुंचे बदमाश बिना किसी रोक-टोक के कैसे निकल गए।

डिप्टी कलेक्टर के सरकारी आवास में चोरी

नवंबर 2025 में चार इमली स्थित डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के सरकारी आवास को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश घर से सोने-चांदी के जेवर और घड़ियां चोरी कर ले गए। अलका सिंह पति का इलाज कराकर घर लौटीं तो वारदात का पता चला। पुलिस इस प्रकरण में आरोपितों तक नहीं पहुंच सकी थी।

आइजी से दो मोबाइल झपटकर जमीन में गाड़ दिए थे

25 सितंबर 2025 को चार इमली के हाई-सिक्योरिटी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने इंटेलिजेंस विंग के आइजी डा. आशीष से दो मोबाइल फोन झपट लिए थे और एक मोबाइल आरोपितों ने गोविंदपुरा क्षेत्र में जमीन में गड़ा दिया था। आइजी आशीष रात में अपनी पत्नी के साथ सड़क पर टहल रहे थे, तब वारदात हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.