अडानी ने इस साल जितना कमाया दुनिया के सबसे बडे रईस मस्क ने उससे ज्यादा एक दिन में गंवा दिया

Updated on 24-02-2022 07:34 PM

नई दिल्ली दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क को बुधवार को 13.3 अरब डॉलर यानी एक लाख करोड़ रुपये का झटका लगा। उनकी नेटवर्थ अब 200 अरब डॉलर से भी नीचे चुकी है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 71.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है। मस्क की नेटवर्थ पिछले साल चार नवंबर को 340.4 अरब डॉलर पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद से इसमें 140 अरब डॉलर से अधिक गिरावट आई है। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई है और मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को भी इसका नुकसान हुआ।

बुधवार को लगातार चौथे दिन टेस्ला के शेयरों में गिरावट आई और यह सितंबर के बाद न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। इससे मस्क की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई। हालांकि अब भी वह 198.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 169 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। पिछले साल अप्रैल में उनकी नेटवर्थ 200 अरब डॉलर को पार कर गई थी और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले अरबपति थे। लेकिन तबसे उनकी नेटवर्थ में गिरावट आई है।

इस साल बेजोस की नेटवर्थ में 22.9 अरब डॉलर की गिरावट आई है। फ्रांसीसी बिजनसमैन और दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी एलवीएमएच मोइच हेनेसी के चेयरमैन ऑफ चीफ एग्जीक्यूटिव बर्नार्ड आरनॉल्ट (155 अरब डॉलर) इस लिस्ट में तीसरे और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (122 अरब डॉलर) चौथे नंबर पर हैं। वॉरेन बफे को छोड़कर टॉप 10 में शामिल सभी अरबपतियों की नेटवर्थ में इस साल गिरावट आई है। बफे की नेटवर्थ 3.4 अरब डॉलर बढ़ी है। इस बीच फेसबुक के मार्क जकरबर्ग 75.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 14वें नंबर पर खिसक गए हैं।

इस साल उनकी नेटवर्थ 50 अरब डॉलर से अधिक गिर चुकी है। अमेरिकी कम्प्यूटर साइंटिस्ट और इंटरनेट उद्यमी लैरी पेज 114 अरब डॉलर के साथ पांचवें, जाने माने निवेशक वॉरेन बफे 112 अरब डॉलर की नेटवर्थ से साथ छठे, गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन 110 अरब डॉलर के साथ सातवें, अमेरिकी बिजनसमैन तथा निवेशक स्टीव बाल्मर 101 अरब डॉलर के आठवें और लैरी एलिसन 90 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ नौवें स्थान पर हैं।

इस बीच एशिया और भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में 10वें नंबर पर बने हुए हैं। बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 68.5 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह 89.9 अरब डॉलर रह गई है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 87 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 11वें नंबर पर हैं। बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 1.68 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इस साल उनकी नेटवर्थ में 10.5 अरब डॉलर बढ़ी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.