अमेरिकी दबदबे वाला वर्ल्ड ऑर्डर झूठ था, कनाडा के PM ने ऐसा क्या कहा जिसकी जमकर हो रही तारीफ

Updated on 21-01-2026 12:10 PM
दावोस: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया में नियम आधारित व्यवस्था को बर्बाद करने पर लगे हुए हैं। इसकी जगह वे वर्ल्ड ऑर्डर को 'जिसकी लाठी उसकी भैंस' की तरफ धकेल रहे हैं। लेकिन ट्रंप की इस मनमानी के खिलाफ उनके सहयोगियों ने मोर्चा खोल दिया है। इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्रंप को करारा जवाब दिया है। अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के बारे में अपना आकलन पेश करते हुए कहा कि अमेरिका के दौर वाली वैश्विक व्यवस्था का दौर अब खत्म हो गया है। कनाडाई प्रधानमंत्री ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच से यह बात कही है।

कार्नी ने कहा, 'मैं सीधे-सीधे कहता हूं। हम बदलाव के दौर में नहीं, बल्कि एक बड़े बदलाव के बीच में हैं। पुरानी व्यवस्था वापस नहीं आने वाली है।' हालांकि, कार्नी ने अमेरिका या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने सीधे अमेरिकी दबदबे की तरफ इशारा किया। उन्होंने तर्क दिया कि बड़ी शक्तियां अब उसी आर्थिक एकीकरण को हथियार बना रही हैं जिसने कभी साझा समृद्धि का वादा किया था।

नियम आधारित व्यवस्था को बताया झूठ

कार्नी ने कहा, 'हम जानते थे कि इंटरनेशनल नियमों पर आधारित व्यवस्था की कहानी आंशिक रूप से झूठी थी। सबसे ताकतवर देश जब चाहें खुद को नियमों से छूट देते थे। व्यापार नियमों को असमान रूप से लागू किया जाता था। अंतरराष्ट्रीय कानून आरोपी और पीड़ित पर अलग-अलग तरह से लागू होता था।' हालांकि, उन्होंने कहा कि 'यह झूठ फायदेमंद था और दशकों तक इसी व्यवस्था से कनाडा जैसे देश समृद्ध हुए। अमेरिकी दबदबे ने सार्वजनिक सुविधाएं देने में मदद की, लेकिन अब यह सौदा काम नहीं कर रहा है।'

कार्नी ने दी दुनिया को चेतावनी

कार्नी ने चेतावनी दी कि आर्थिक एकीकरण का इस्तेमाल तेजी से जबरदस्ती के एक हथियार के तौर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा, बड़ी ताकतों ने आर्थिक इंटीग्रेशन को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। टैरिफ को दबाव बनाने के लिए, वित्तीय ढांचे को जबरदस्ती के लिए और सप्लाई चेन को कमजोरियों के तौर पर जिनका फायदा उठाया जा सके। इससे वैश्वीकरण के जरिए आपसी फायदे की मूल बात ही कमजोर हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.