अमेरिका को पश्चिम एशिया के तेल की जरूरत नहीं लेकिन दुनिया को है, देख लीजिए ये आंकड़े

Updated on 03-04-2026 12:21 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज की खाड़ी को लेकर आज बड़ी बात कह दी। ईरान युद्ध के बीच देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल आयात नहीं करता है और आगे भी इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। जो देश इस रास्ते से तेल मंगाते है, उन्हें इस मार्ग की सुरक्षा खुद करनी चाहिए और इसे संभालकर रखना चाहिए। होर्मुज की खाड़ी से दुनिया का करीब 30 फीसदी तेल गुजरता है। एशिया के साथ-साथ यूरोप और अफ्रीका के देश भी वहां से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स मंगाते हैं।

ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड आज कारोबार के दौरान 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 13 फीसदी उछाल के साथ 112 डॉलर प्रति बैरल चला गया। होर्मुज की खाड़ी से आने वाले तेल पर सबसे ज्यादा निर्भरता एशिया की है। यही वजह है कि एशियाई देशों में हाहाकार मचा हुआ है। फिलीपींस ने तो अपने यहां नौ दिन पहले एनर्जी एमरजेंसी लागू कर दी थी।

किसकी कितनी हिस्सेदारी?

फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ने वाले होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाला 45 फीसदी क्रूड पिछले साल एशियाई देशों को गया। साथ ही एशियाई देश 30 फीसदी पेट्रोल और नाफ्था, 9 फीसदी डीजल और 5 फीसदी जेट फ्यूल इसी रास्ते से मंगाते हैं। यूरोप का 39 फीसदी जेट फ्यूल और किरोसीन इसी रास्ते जाता है। इसी तरह अफ्रीका का 41 फीसदी जेट फ्यूल और 23 फीसदी डीजल इस रास्ते गुजरता है।
  • होर्मुज की खाड़ी से दुनिया का 31% क्रूड गुजरता है
  • 16% पेट्रोल, 10% और 19% जेट फ्यूल भी गुजरता है
  • 45% क्रूड, 30% पेट्रोल और नाफ्था एशियाई देशों को
  • यूरोप का 39% जेट फ्यूल और किरोसीन इसी रास्ते जाता है
  • अफ्रीका का 41% जेट फ्यूल और 23% डीजल यहीं से गुजरता है
कुल मिलाकर दुनिया का 31 फीसदी कच्चा तेल, 16 फीसदी पेट्रोल, 10 फीसदी डीजल और 19 फीसदी जेट फ्यूल इसी रास्ते से गुजरता है। यही वजह है कि होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने को दुनिया के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा तेल संकट माना जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर लंबे समय तक तेल की कीमतें कम नहीं हुई तो इससे ग्लोबल इकॉनमी पर काफी असर पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का…
 14 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.86…
 14 May 2026
नई दिल्ली: केरल में डीजल और पेट्रोल की राशनिंग होने लगी है? मातृभूमिडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में पेट्रोल पम्पों पर कथित तौर पर बल्क फ्यूल…
 14 May 2026
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी बेचने के बाद होने वाले मुनाफे को टैक्स से बचाने के लिए धारा 54EC (Capital Gains Bonds) एक शानदार जरिया है। अगर आपने हाल ही में कोई…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ गई। सरकार ने इसे 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। थिंक टैंक जीटीआरआई का मानना है कि…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत के आत्‍मनिर्भरता के प्रयास चीन को चुभ रहे हैं। सोलर एनर्जी और आईटी जैसे क्रिटिकल सेक्‍टर में भारत की स्‍कीमें (मसलन पीएलआई स्‍कीम) की राह में वह…
 13 May 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) इस साल केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह रकम सरकार को…
 13 May 2026
नई दिल्ली: कैब सर्विस कंपनी उबर भारत में अडानी ग्रुप के साथ मिलकर पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसकी वजह देश का कंपनी के लिए बड़े इनोवेशन हब के रूप…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
Advt.