
भुवनेश्वर । भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर निक्की प्रधान के अनुसार मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने आने के बाद से ही जिस प्रकार छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया है। उससे खिलाड़ियों की कई कमजोरियां दूर हुई हैं और टीम का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।
निक्की के अनुसार कोच के कारण ही हमारे प्रदर्शन में बदलाव लाया है। कोच बहुत सारे वीडियो विश्लेषण का इस्तेमाल करते हैं। इससे हमारा खेल में सुधार हुआ है। वीडियो से हमें हमारे प्रदर्शन में कमी और मजबूत चीज के बारे में पता चलता है। इससे मुझे लगता है कि अभी भी कुछ कमियां हैं। हमें अपने डिफेंस में काम करने की जरूरत है और हम प्रत्येक मैच में सुधार करने के प्रयस कर रहे हैं।
भारतीय महिला हॉकी टीम इस साल पहली बार एफआईएच हॉकी प्रो लीग टूर्नामेंट खेल रही है और उसने मस्कट में चीन के खिलाफ दो बड़ी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। भारतीय टीम ने इसके बाद दुनिया की नंबर छह टीम स्पेन के खिलाफ दो प्रो लीग मैच खेले, जिसमें में हार और एक में जीत मिली।
निक्की ने कहा कि हम पहली बार प्रो लीग में खेलने को लेकर उत्साहित हैं और यह शायद सबसे अच्छी चीज थी जो इस साल हमारे साथ हो सकती थी, जहां हम विश्व कप और एशियाई खेल खेलेंगे। दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ मैच हमें अच्छी स्थिति में रखेंगे।