'धुरंधर' के सीक्वल का नाम हुआ 'धुरंधर: द रिवेंज', सेंसर बोर्ड से टीजर को मिला 'ए' सर्टिफिकेट

Updated on 20-01-2026 01:30 PM
अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकरों से सजी 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 46 दिन बाद भी टिकी हुई है। इस मूवी का दो महीने बाद दूसरा पार्ट भी आएगा, जिसको लेकर फैंस अभी से ही एक्साइटेड हैं। अब इसके टाइटल को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। साथ ही टीजर को सेंसर बोर्ड से कौन-सा सर्टिफिकेट मिला है, उसके बारे में भी आइए बताते हैं।

'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' का नाम 'धुरंधर द रिवेंज' रखा गया है। साथ ही 19 जनवरी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC ने फिल्म के सीक्वल के टीजर को हरी झंडी दिखा दी है, जिसका समय 1 मिनट से ज्यादा का है। साथ ही मूवी को A सर्टिफिकेट दे दिया गया है, जिसे 'बॉर्डर 2' के साथ दिखाया जाएगा।

'बॉर्डर 2' के साथ आएगा 'धुरंधर 2' का टीजर

पोर्टल ने एक सोर्स के हवाले से बताया था कि सनी देओल और रणवीर सिंह की फिल्म देशभक्ति पर हैं और इसी का फायदा जियो स्टूडियोज की टाम उठाना चाह रही है। 'धुरंधर' के अंत में दिखाए गए क्रेडिट नोट से नया टीजर लिया गया है और उसे बड़े पर्दे पर दिखने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी जारी किया जाएगा।

'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धुरंधर' में जहां अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत हो जाती है। वहीं खबर है कि वह 'धुरंधर द रिवेंज' में भी दिखाई देंगे। उन्होंने एक हफ्ते अपने हिस्सा की शूटिंग भी की है। इनके अलावा, रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन दिखाई देंगे। पहले पार्ट ने अब तक भारत में 826.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 1283.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.