पूर्व विधायकों का छलका दर्द...तो अध्यक्ष ने की घोषणा

Updated on 04-03-2022 04:39 PM

भोपाल मप्र विधानसभा में गुरुवार को पूर्व विधायकों को सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा सहित अन्य पार्टियों के पूर्व विधायक शामिल हुए हैं। यह पहला मौका है जब विधानसभा ने पूर्व विधायकों का सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में पूर्व विधायकों ने समस्याओं का जिक्र किया तो विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा विश्राम गृह में 25 कक्ष पूर्व विधायकों के लिए आरक्षित रहेंगे, उन्हें पूरी सुविधा दी जाएगी।

कक्षों का जीर्णोद्धार भी कराएंगे। पूर्व विधायकों की कोई समस्या हो तो मैं जिम्मेदार हूं, मुझे बताइए। छुट्टी के दिन भी आरक्षण काउंटर खुला रहेगा। ट्रेन के टिकट मिलेंगे, जिन पूर्व विधायकों को चलने फिरने में दिक्कत होती है उन्हें घर तक टिकट पहुंचाकर देंगे। वर्तमान विधायकों जैसी यात्रा सुविधाएं पूर्व विधायकों को दी जाएंगी।

अध्यक्ष ने कहा- पांचवीं विधानसभा के समय पहले फेस टू फेस का वातावरण था आज फेसबुक का जमाना है। वो जमाना आज के जमाने से बेहतर था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने आपकी बात रखेंगे, छह दिन आप हमारे मेहमान बनकर रहिए। पांचवीं विधानसभा के सदस्य रामकुमार भारती, सुधा जैन, मधुकर भी बैठक में मौजूद रहे।

पूर्व विधायक की मांग पर उड़ाई जाती हैं खिल्लियां 

मप्र विधानसभा के मानसरोवर सभागार में कार्यकम पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा- पहली बार किसी अध्यक्ष ने सम्मान किया, पहले तो चाय तक नहीं पूछी। पूर्व विधायक जसवंत सिंह ने कहा कैबिनेट और राज्यमंत्री की तरह नहीं तो संसदीय सचिव जैसी सुविधाएं तो दें।

 ताकि आप हम विधायक का स्टेटस मैंटेन कर सकें। जसवंत सिंह मंच से कहा कि पूर्व विधायक मांग करते हैं, तो खिल्लियां उड़ाई जाती हैं। कम कीमत में मिलने वाले खाने को लेकर आलोचना होती है। हम लोगों की तकलीफ सुनते है, लेकिन हमारी तकलीफ सुनने वाला कोई नहीं है। पूर्व विधायक होने के बावजूद दो-दो रुपये के लिये हाथ फैला रहे हैं। पूर्व विधायकों को कोई किराए से भी मकान नहीं देता है।

पूर्व विधायकों की मांगें

विधानसभा के रेस्ट हाउस में रुकने के लिए किराया लिया जाए। अभी पूर्व विधायकों को पहले तीन दिन 20 रुपए रोज और इसके बाद तीन दिन 50 रुपए और इसके बाद 100 रुपए रोज के हिसाब से किराया देना पड़ता है। इसके साथ ही मांग की है कि विधानसभा दफ्तर में होने वाले चाय नाश्ते का खर्च भी विधानसभा कार्यालय उठाए। विधायकों ने सड़कों पर टोल टैक्स से छूट और पेंशन बढ़ाने की भी मांग की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.