कांकेर में संचालित विकास कार्यों का विधायक एवं कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Updated on 22-04-2026 02:14 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। जिला मुख्यालय कांकेर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का विधायक  आशाराम नेताम और कलेक्टर  निलेश कुमार क्षीरसागर ने जिला पंचायत सीईओ  हरेश मंडावी और नगर पालिका अध्यक्ष  अरूण कौशिक के साथ औचक निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कांकेर के अलबेलापारा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिसके तहत तालाब में रिटर्निंग वॉल, स्लोप रिपेयरिंग, पाथवे, रेलिंग, टोवॉल सहित सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में उनके द्वारा संबंधित ठेकेदार को सभी कार्यों को तेजी से करने के लिए निर्देशित किया गया। तालाब मेड़ के नीचे से 300 मीटर सड़क निर्माण करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्ड पार्षद श्रीमती उगेश्वरी उईके भी मौजूद थीं।

विधायक  नेताम एवं कलेक्टर  क्षीरसागर ने घड़ी चौक का भी निरीक्षण किया, यहां पर सौंदर्यीकरण के साथ चौपाटी भी बनाया जाएगा, इसके लिए बाजू में स्थित जर्जर भवन को तोड़ने के निर्देश दिए गए। घड़ी चौक निरीक्षण के पश्चात उनके द्वारा मुख्य मार्ग से पंडरीपानी तक सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया गया और सड़क किनारे पाईप लाईन बिछाने का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के लिए पीएचई विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने  अन्नपूर्णापारा में दूधनदी पर पुल बनाने के लिए स्थल का भी निरीक्षण किया तथा पुल निर्माण के लिए स्टीमेट बनाने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस पुल के निर्माण हो जाने से शहर में यातायात का दबाव कम होगा, आवागमन अन्नपूर्णापारा से होते हुए जिला पंचायत की ओर से होगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मत्स्य पालन विभाग के कार्यालय भवन के पीछे स्थित मैदान का भी अवलोकन किया। तत्पश्चात मस्जिद चौक में दूध नदी पर निर्मित रिटर्निंग वॉल का भी अवलोकन किया। इस रिटर्निंग वॉल के किनारे से होते हुए भंडारीपारा-मनकेशरी नेशनल हाईवे बाईपास तक सड़क बनाने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को दिए गए। विधायक  नेताम और कलेक्टर  क्षीरसागर ने अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल परिसर एवं नवनिर्मित ट्रामा यूनिट का भी निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अस्पताल अधीक्षक को दिए गए। ट्रामा यूनिट में आंतरिक वायरिंग करने और ट्रामा यूनिट के पीछे परिसर में शेड बनाने तथा चिकित्सालय में सभी ओपीडी को एक साथ करने और दवाई वितरण के लिए पृथक से कक्ष तैयार करने कहा गया, ताकि मरीजों को आसानी हो सके। उनके द्वारा इंडोर स्टेडियम के अलावा साप्ताहिक बाजार में निर्माणाधीन डोम का भी निरीक्षण किया गया।  शहीद रामकुमार यादव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चारामा, कांकेर और नरहरपुर विकासखण्ड के 150 विद्यार्थियों को दी जा रही नीट परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग का अवलोकन किया और बच्चों से बातचीत कर अच्छी तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव सहित लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल, जिला निर्माण समिति संबंधित अधिकारी और नगरपालिका अधिकारी कांकेर मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.