कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

Updated on 02-09-2026 05:32 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बायोमैट्रिक के माध्यम से समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ई-ऑफिस अंतर्गत लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में चल रहे गिरदावरी कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गिरदावरी कार्य महत्वपूर्ण है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गिरदावरी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को सर्वेयरों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहरी फसल वाले रकबों का मौके पर जाकर अनिवार्य रूप से सत्यापन करने कहा। उन्होंने सभी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आधार सत्यापन का कार्य भी प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कुपोषण मुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों को हर हाल में सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। जिले के 338 आंगनबाड़ी केन्द्र कुपोषण मुक्त हो चुके हैं। कलेक्टर ने शेष ग्राम पंचायतों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सत्य साईं संस्था के सहयोग से बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने कहा।

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग एवं उपचार की नियमित मॉनिटरिंग -

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की अनिवार्य स्क्रीनिंग, समय पर सोनोग्राफी एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की प्रतिदिन मोबाइल के माध्यम से मॉनिटरिंग करने कहा। उन्होंने एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा करते हुए बताया कि जिले में अब तक 7 हजार 634 किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की भी जानकारी ली।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश -

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण शीघ्र पूर्ण करने तथा पात्र हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापना का कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से सूर्यघर सभाएं आयोजित कर योजना के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने कहा। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 5 हजार 465 हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। इससे हितग्राही ऊर्जा उत्पादक बनने के साथ अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के लिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने कहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.