पहली बार मल्टीनेशन सैन्य अभ्यास में दम दिखाएगा तेजस एयरक्राफ्ट

Updated on 24-02-2022 07:26 PM

नई दिल्ली अगले महीने भारत का लाइट वेट लड़ाकू विमान तेजस विदेशी आसमान में भी उड़ान  भरने जा रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। अब दुनिया तेजस का दम देखेगी। स्वदेशी फाइटर एयरक्राफ्ट तेजस पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने जा रहा है। तेजस विमान इंग्लैंड में कोबरा वॉरियर एक्सरसाइज में हिस्सा लेगा।

 ये सभी पांच लड़ाकू विमान भारत से उड़ान भरकर इंग्लैंड के वैडिंगटन एयरबेस पहुंचेंगे। इस एक्सरसाइज में दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ फाइटर जेट शामिल होने वाले हैं। यहां तेजस के लिए भी अपना दम दिखाने का एक मौका है। यह अभ्यास का उद्देश्य युद्ध प्रणाली को आपस में साझा करना है। भारतीय वायुसेना ने एक बयान जारी कर कहा कि इंग्लैंड में होने जा रहे कोबरा युद्धाभ्यास में भारत के पांच तेजस विमान हिस्सा लेंगे।

 इसके लिए सी 17 एयरक्राफ्ट विमान की भी मदद ली जाएगी। हाल ही में एलसीए तेजस जेट ने सिंगापुर एयर शो में हिस्सा लिया था। हालांकि यह पहला मौका है जब स्वदेशी विमान किसी मल्टीनेशन एक्सरसाइज में हिस्सा लेगा। बता दें कि इसी साल एयरो इंडिया इंटरनेशनल एयर शो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 83 हल्के तेजस लड़ाकू विमानों को बनाने का कॉन्ट्रैक्ट हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को सौंपा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.