टीम इंडिया को एक और झटका, ऋषभ पंत के बाद एक और खिलाड़ी न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर

Updated on 12-01-2026 12:31 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक से पहले चोटिल हो गए थे। चोट की वजह से वह पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब पहले मैच में टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लग गया। टीम के ऑलराउंडर साइड स्ट्रेन के कारण वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले मुकाबले के दौरान चोट लगी थी।

ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने पहली पारी में पांच ओवर फेंके थे। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। सुंदर से सीरीज से बाहर होने पर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में उनके सीरीज से बाहर होने का दावा किया गया है। इस बात पर शक था कि क्या भारत सुंदर को बैटिंग के लिए उतारेंगे या नहीं। वह 8वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे। 7 गेंदों पर सुंदर के बल्ले से 7 रन निकले लेकिन साफ दिख रहा था कि उन्हें भागने में परेशानी हो रही है।
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद बताया था कि वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है। उन्हें स्कैन के लिए भेजा जाएगा। 26 साल के सुंदर टी20 विश्व कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी उन्हें चुना गया है। ऐसे में सुंदर की चोट ज्यादा गंभीर हुई तो टीम इंडिया के लिए परेशानी बढ़ सकती है। सुंदर गेंदबाजी के खिलाफ ही बल्लेबाजी में टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं।

वनडे टीम में ऑलराउंडर के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी भी हैं। दूसरे मैच में उन्हें सुंदर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। भारत के लिए खेले दो वनडे मैचों में रेड्डी के नाम 27 रन हैं। वह अभी तक कोई विकेट नहीं ले पाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.